कैनपैल के बैनर तले, छोटे बच्चों को ठंड से बचाने जूते-मोजे और बिस्कुट का किया वितरण
कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदना, सेवा और संगठन की जीवंत मिसाल है
भोपाल। सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में, सीबीओए के वाइस प्रेसिडेंट के के त्रिपाठी एवं वाइस चेयरमैन संजय गोयल के नेतृत्व में, मंगलवार को हरदा जिले में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला बैरागढ़, हरदा में समाज सेवा की जो प्रेरणादायक सामाजिक गतिविधि संपन्न हुई, जिसमें छोटे बच्चो को ठंड में पहनने के लिए स्कूल के जूते और मोजे तथा खाने के बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।वह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदना, सेवा और संगठन की जीवंत मिसाल है।
यह कार्य यह दर्शाता है कि केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाला एक मजबूत परिवार है।ऐसी सेवाएं दिलों को जोड़ती हैं, विश्वास को मजबूत करती हैं और मानवता को नई दिशा देती हैं। सेवा ही संगठन की असली पहचान है और यही सीबीओए की सच्ची शक्ति है। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक हरदा शाखा से अजित सिंह ठाकुर, गणेश सताआंकर, शासकीय नवीन माध्यमिक शाला ,बैरागढ़ जिला -हरदा की प्रधानाचार्य नीतू पाल, शिक्षक सुधा हथेल, स्वाति ठाकुर तथा सीबीओए भोपाल से टीएन विंडैया, पुष्कर पाण्डे एवं मनीष चतुर्वेदी उपस्थित थे।

