एजेंसी. नई दिल्ली
 फ्लिपकार्ट ने नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) के साथ एक समझौतापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य भारत में कौशल निर्माण की प्रक्रिया को मजबूत बनाना तथा भारत के स्किल इंडिया मिशन में सहयोग देना है। इस समझौते के अंतर्गत भारत के तेजी से बढ़ते हुए ई-कॉमर्स एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए पूरे देश में मान्यताप्राप्त और उद्योग पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 


 देश के आर्थिक विकास में मदद मिल सके कार्यबल को नौकरी के योग्य बनाना जरूरी 
इस समझौते पर हस्ताक्षर नई दिल्ली के कौशल भवन में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) एवं एनसीवीईटी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए। इस अवसर पर मिस देबाश्री मुखर्जी, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) तथा चेयरपर्सन, एनसीवीईटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके साथ मौजूद लोगों में रजनीश कुमार, चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर, फ्लिपकार्ट ग्रुप, प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गाबा, एग्जिक्यूटिव मेंबर, एनसीवीईटी और लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह भाटी, डायरेक्टर, एनसीवीईटी शामिल थे।


 फ्लिपकार्ट भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर का पहला संगठन बनने की क्षमता का विकास कर 
एमएसडीई के संरक्षण में स्थापित एनसीवीईटी भारत में व्यवसायिक शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के परिवेश में रैगुलेशन और गुणवत्ता बनाए रखने में मूख्य भूमिका निभाता है। पूरे देश में स्थापित मानकों के निर्माण में इसकी अहम भूमिका है ताकि कार्यबल को नौकरी के योग्य बनाकर देश के सतत आर्थिक विकास में मदद मिल सके। इस सहयोग के माध्यम से फ्लिपकार्ट भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर का पहला संगठन बनने की क्षमता का विकास कर रहा है, जिसे प्रशिक्षण, आकलन और सर्टिफिकेशन के लिए अवार्डिंग बॉडी (ड्युअल) के रूप में एनसीवीईटी से मान्यता मिली है। इससे उद्योग पर केंद्रित कौशल प्रोग्राम औपचारिक रूप से पूरे देश में मान्यता प्राप्त, मानक और संचालन योग्य बन सकेंगे।