एवीएस न्यूज.  मुंबई 
आदित्य बिरला ग्रुप का ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के अंतर्गत आने वाला ब्रांड, बिरला ओपस पेंट्स देश में लगातार अपने ऑपरेशन बढ़ा रहा है, जिसमें ग्राहकों की बढ़ती मांग और ब्रांड के मजबूत डीलर नेटवर्क से मदद मिल रही है। डेकोरेटिव पेंट्स उद्योग में प्रवेश करने के बाद केवल डेढ़ साल में ही कंपनी के पास 140 से अधिक डिपो और सबसे बड़ा फ्रैंचाईज़ी स्टोर नेटवर्क हो गया है, जो देश के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूशन एवं सर्विसिंग नेटवर्क्स में से एक है। आज कंपनी के उत्पाद 10,000 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं। इस तीव्र विस्तार से कंपनी को विभिन्न जगहों पर ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादों और सेवा की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिली है। 


ब्रांड के पोर्टफोलियो में 190 से अधिक उत्पाद और 1,750 से अधिक एसकेयू शामिल हैं। कंपनी के राजस्व में 65 प्रतिशत योगदान प्रीमियम और लग्ज़री मिक्स से मिलता है, जिनकी बिक्री विभिन्न बाजारों में त्योहारों के दौरान काफी मजबूत रही। ब्रांड का लगातार विकास इस बात से प्रदर्शित होता है कि अपने लॉन्च के केवल 18 महीनों में ही भारतीय शहरों में टॉप-ऑफ-माईंड रिकॉल में यह ब्रांड पहले दो डेकोरेटिव पेंट ब्रांड्स में से एक है। ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने के लिए कंपनी एक वर्षीय मुफ्त रिपेंटिंग प्रॉमिज़, बिरला ओपस एश्योरेंस जैसे प्रस्ताव भी पेश करती है।


साल 2026 में बिरला ओपस पेंट्स विकास के अगले तेज दौर के लिए तैयार है। खड़गपुर में कंपनी के छठवें मैनुफैक्चरिंग प्लांट के शुरू हो जाने के बाद अब कंपनी के पास 1,332 एमएलपीए की क्षमता है, और यह इंस्टॉल्ड क्षमता के अनुसार भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी बन गई है, जिसका कैपेसिटी शेयर 24 प्रतिशत है। इसी तरह आगे बढ़ते हुए तीन साल तक ऑपरेशंस पूरी तरह जारी रखने के बाद कंपनी का राजस्व 10,000 करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगा। साल 2026 में कंपनी की मुख्य रणनीति फ्रैंचाईज़ी स्टोर्स को लगातार बढ़ाने, विभिन्न बाजारों में विस्तार, टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी, आरएंडडी और ब्रांड स्टोरीटैलिंग में निरंतर निवेश पर केंद्रित रहेगी। 


हिमांशु कपानिया, बिज़नेस हेड, बिरला ओपस पेंट्स एंड एमडी, ग्रासिम ने कहा, ‘‘इन त्योहारों ने बिरला ओपस पेंट्स में ग्राहकों और डीलर्स के विश्वास को प्रमाणित कर दिया है। पूरे देश में हमारे मजबूत प्रदर्शन से भारत का सबसे भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार पेंट्स परिवेश स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, जिसमें विस्तार के साथ सेवा और इनोवेशन भी शामिल है। हमारे पास देश में सबसे अधिक क्षमताओं में से एक है, इसलिए हम साल 2026 में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर रहे हैं। हमारा मिशन वही है कि हम भारत में पेंट करने के तरीके में परिवर्तन लाना और हर परिवार को ‘दुनिया को रंग दो’ की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।’’