ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुसार अधिक विकल्प और अधिक लचीलापन
तेज़, बिना झंझट क्लेम सेटलमेंट और पूरी तरह डिजिटल अनुभव

मुंबई भारत की अग्रणी निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जो पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी) ने आज सिट्रोन इंडिया के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी ग्राहकों को अधिक सुविधा, भरोसा और सुरक्षा देने के लिए की गई है, ताकि हर सिट्रो ग्राहक पहले दिन से ही निश्चिंत ड्राइविंग का अनुभव कर सके।

इस साझेदारी के ज़रिए हम ग्राहकों को अनोखी लचीलापन और विकल्प दे रहे हैं, जिसमें कस्टमाइज़्ड मोटर इंश्योरेंस समाधान की व्यापक रेंज शामिल है। अभिनव कवरेज विकल्पों से लेकर आसान, डिजिटल-फर्स्ट क्लेम प्रक्रियाओं तक हम पूरे ओनरशिप अनुभव में गति, पारदर्शिता और पूर्ण मानसिक शांति सुनिश्चित करते हैं।

हम अपना मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण लेकर आ रहे हैं, जो तेज़, कैशलेस क्लेम सेटलमेंट और पूरे भारत में प्रभावी सर्विस सपोर्ट सुनिश्चित करता है। चाहे ग्राहक शहरी क्षेत्र में हों या दूरदराज़ के इलाके में, अब सिट्रो मालिकों को तेज़ सेवा, कम तनाव और अनावश्यक देरी के बिना मदद मिलेगी।

ग्राहकों को होने वाले मुख्य लाभ:
कंप्रीहेंसिव कवरेज: व्यापक जोखिमों से सुरक्षा, पूरी निश्चिंतता के लिए
ऑल-इंडिया नेटवर्क: पूरे भारत में इंश्योरेंस और क्लेम सपोर्ट नेटवर्क तक पहुंच
डिजिटल सुविधा: तेज़, कैशलेस क्लेम सेटलमेंट और बहुत कम कागज़ी काम
सीमलेस इंटीग्रेशन: इंश्योरेंस समाधान, सिट्रो के ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के अनुरूप

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस) के सीईओ राकेश जैन ने कहा: हम सिट्रोन इंडिया के साथ साझेदारी करके ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। अपनी डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच और विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से, हमारा लक्ष्य इंश्योरेंस को सिर्फ एक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक मूल्य-वर्धित अनुभव बनाना है, जो कार ओनरशिप को और बेहतर करे।

पार्टनरशिप पर कमेंट करते हुए, स्टेलेंटिस इंडिया में बिज़नेस हेड और डायरेक्टर स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स और इंस्टीट्यूशनल बिज़नेस, शिशिर मिश्रा ने कहा: सिट्रोन इंडिया में हमारा उद्देश्य है कि सिट्रोन ओनरशिप का हर चरण सहज और निश्चिंत हो। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को अधिक लचीलापन, तेज़ क्लेम प्रोसेसिंग और एक सीमलेस डिजिटल अनुभव प्रदान करती है। इसका मतलब है कम समय कागज़ी कार्रवाई में, और ज्यादा समय अपनी सिट्रो ड्राइव का आनंद लेने में।

यह गठबंधन इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ग्राहक-केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिससे हर ड्राइव भरोसा, सुविधा और देखभाल के साथ जुड़ी हो।