एअर इंडिया की मालदीवियन के साथ नई साझेदारी, मालदीव्स के 16 छिपे द्वीपों तक यात्रियों की पहुंच को बनाएगी आसान
गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया और मालदीव्स की नेशनल एयरलाईन मालदीवियन ने दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय इंटरलाईन साझेदारी की है।
इस नई साझेदारी के माध्यम से एअर इंडिया अपने मेहमानों को मालदीवियन के व्यापक नेटवर्क के ज़रिए 16 द्वीपों का आसान एक्सेस प्रदान करेगी तथा माले के रास्ते हनीमाधू, कूड्डू, गान, काडेधधू, कुलहुधुफ़ुशी, धरावंधू, माफ़ारू और कधडू जैसे द्वीपसमूह के द्वीपों तक आसान संपर्क को संभव बनाएगी।
इस साझेदारी के द्वारा मालदीवियन को, दिल्ली और मुंबई से आने वाले एअर इंडिया के मेहमानों तथा मालदीवियन द्वारा संचालित उड़ानों के द्वारा कोची एवं थिरूवनंतपुरम से इन बड़े हब्स के ज़रिए माले और हनीमाधू द्वीपों पर आने वाले मेहमानों का स्वागत करने का मौका मिलेगा।
इस इंटरलाइन साझेदारी से दोनों एयरलाइन के मेहमान एक ही आइटिनररी पर आसानी से यात्रा कर सकते हैं, जिसमें एयर इंडिया और मालदीव की उड़ानें शामिल हैं। इससे यात्रियों के लिए आसान कनेक्शन और सहज बैगेज हैंडलिंग को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
‘मालदीव्स भारतीय यात्रियों के लिए छुट्टी मनाने के पसंदीदा गंतव्यों में से एक है, ऐसे में मालदीवियन के साथ यह इंटरलाईन साझेदारी पर्यटकों को देश के कम खोजे गए एटोल्स एवं द्वीपों की यात्रा के लिए प्रेरित करेगी।’ निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, एयर इंडिया ने कहा। ‘‘एअर इंडिया के व्यापक ग्लोबल नेटवर्क तथा माले के दायरे से बढ़कर विभिन्न डोमेस्टिक पॉइन्ट्स तक मालदीवियन की पहुंच के संयोजन द्वारा मेहमन अब एक ही आइटिनररी के साथ द्वीपसमूह की वास्तविक विविधता का अनुभव पा सकते हैं।’
एअर इंडिया एकमात्र कैरियर है जो दिल्ली एवं माले के बीच दैनिक उड़ानों का संचालन करती है, तथा दोनों राजधानियों के बीच सीधा संपर्क बनाती है। एयर इंडिया मालदीव्स के लिए सालाना 55,000 से अधिक सीटें (एक दिशा में) उपलब्ध कराती है, तथा देश के पर्यटन एवं कारोबार में उल्लेखनीय योगदान देती है।
पंच महाद्वीपों में फैले व्यापक विश्वस्तरीय नेटवर्क के साथ एअर इंडिया यात्रियों को न सिर्फ भारत से मालदीव्स ले जाती है बल्कि यूरोप, दक्षिण-पूर्वी एशिया एवं मध्य पूर्व से भी बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली के रास्ते मालदीव्स पहुंचते हैं।
“यह साझेदारी मालदीव्स तक पहुंच बढ़ाने और माले से आगे एटोल जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के हमारे प्रयासों में एक नया अध्याय है।” मालदीवियन के मैनेजिंग डायरेक्टर इब्राहिम इयास ने कहा, “एअर इंडिया के मजबूत नेटवर्क और मालदीव्स में हमारी पहुंच के साथ, यह साझेदारी दोनों देशों के बीच पर्यटन एवं कारोबार संबंधी यात्रा को समर्थन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’
दोनों एयरलाइंस के लक्ष्यों के अनुसार इस साझेदारी का उद्देश्य मजबूत नेटवर्क इंटीग्रेशन, सहज कनेक्शन और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान कर क्षेत्रों के बीच आपसी सहयोग एवं पर्यटन के विकास को बढ़ावा देना है।

