• आरोही ने पहले ही वर्ष में 552 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति आधार तैयार की है और 1,600 से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है, जो महिलाओं-केंद्रित ऋण सेवाओं की मजबूत मांग और तेज़ अपनाए जाने को दर्शाता है।
  • कंपनी 2028 तक इस पहल के तहत 10,000 से अधिक ग्राहकों को जोड़ने की राह पर है, जिससे महिलाओं की वित्तीय भागीदारी और सशक्तिकरण मजबूत होगा।

मुंबई : गोदरेज इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी, गोदरेज कैपिटल, ने घोषणा की है कि उसकी महिलाओं-केंद्रित पहल आरोही ने अक्टूबर 2025 तक कुल ऋण बुकिंग में 1,116 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

नवंबर 2024 में लॉन्च के बाद से, आरोही ने मात्र एक वर्ष में ₹552 करोड़ का परिसंपत्ति आधार बनाया है और 1,600 से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है, जिसमें भोपाल एक प्रमुख योगदानकर्ता बाज़ार के रूप में उभरा है। इस कार्यक्रम ने ग्राहकों की संख्या के लिहाज़ से वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) के लिए निर्धारित 10% पैठ के लक्ष्य को पहले ही हासिल कर लिया है, जो असाधारण शुरुआती विकास को प्रदर्शित करता है।

नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) के अनुसार, देशभर में महिलाओं द्वारा लिए गए कुल ऋणों में से केवल 3% ही व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए होते हैं, जो उनके उद्यमिता प्रयासों के लिए सीमित क्रेडिट प्रवाह को दर्शाता है। गोदरेज कैपिटल की पहल 'आरोही' महिलाओं के लिए अधिक समावेशी वित्तीय प्रणाली बनाने पर केंद्रित है- विशेष रूप से अनुकूलित क्रेडिट सेवाओं, कौशल-विकास कार्यक्रमों और सहयोग के अवसरों के माध्यम से। ग्राहकों, चैनल पार्टनरों, सहकर्मियों और सीएसआर पहलों—इन चार ‘C’ के ज़रिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और व्यापक आर्थिक प्रभाव उत्पन्न करने का लक्ष्य है।

इस उपलब्धि पर मनीष शाह, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, गोदरेज कैपिटल, ने कहा, “भारत को अपनी पूर्ण आर्थिक क्षमता तक पहुंचाने के लिए हमारा क्रेडिट सिस्टम अधिक समावेशी, न्यायसंगत और महिलाओं के लिए उद्देश्यपूर्ण ढंग से डिज़ाइन किया हुआ होना चाहिए। अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने के बावजूद महिलाएं अब भी वित्तीय प्रणाली में संरचनात्मक बाधाओं का सामना करती हैं। आरोही इस अंतर को दूर करने के लिए निष्पक्ष वित्तीय पहुंच, क्षमता-विकास सहयोग और दीर्घकालिक आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने वाला मंच प्रदान करता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो व्यवसाय और समुदाय दोनों सशक्त होते हैं। और आरोही इसी परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है।”

गोदरेज कैपिटल की सहायक कंपनी गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (GHFL) ने कुल बुकिंग में 56% का योगदान दिया है, जिसमें प्राइम होम लोन से 600 करोड़ रुपये से अधिक शामिल हैं। वहीं, दूसरी सहायक कंपनी गोदरेज फाइनेंस लिमिटेड (GFL) ने शेष 44% योगदान दिया है, जिसमें प्राइम LAP श्रेणी से 220 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग शामिल है।

आरोही की पहुंच विविध ग्राहक वर्गों में फैली हुई है। प्राइम होम लोन के अंतर्गत वेतनभोगी ग्राहक कुल ग्राहक आधार का 36% हैं और बुकिंग मूल्य में 50% का योगदान करते हैं। वहीं, बिज़नेस लोन और LAP उत्पादों में महिलाएं उद्यमी कुल पोर्टफोलियो का 55% हिस्सा हैं।

आगामी दो वित्तीय वर्षों में, गोदरेज कैपिटल, आरोही की प्रभावशीलता को और मजबूत करने का लक्ष्य रखता है। वित्त वर्ष 2026 में 10% पैठ से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2027 में 16% और वित्त वर्ष 2028 में 22% करने के साथ वित्त वर्ष तक 10,000 से अधिक ग्राहकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।