गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने आज एविएशन मैनेजेन्ट लिमिटेड (टीएएम ग्रुप की एक कंपनी) को मेनलैण्ड चाईना में पैसेन्जर सेल्स के लिए अपना जनरल सेल्स एजेंट नियुक्त करने की घोषणा की है।

1 दिसम्बर 2025 से एविएशन मैनेजेन्ट लिमिटेड एअर इंडिया की ओर से मेनलैण्ड चाइना में रिज़र्वेशन, टिकटिंग एवं मार्केटिंग तथा व्यापक पैसेंजर सेल्स सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस नियुक्ति के साथ चीन के बाज़ार में एअर इंडिया की मौजूदगी और सशक्त बनेगी, तथा एयरलाईन के ग्लोबल नेटवर्क में ट्रैवल एजेंट्स एंव उपभोक्ताओं के लिए सहज सुलभता सुनिश्चित होगी।

‘‘मेनलैण्ड चाइना में टीएएम ग्रुप के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिससे हम दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण यात्रा बाज़ारों में से एक में अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। मार्केट के बारे में उनका ज्ञान एवं मजबूत वितरण क्षमता, हमारी विकास योजनाओं में कारगर साबित होंगे। हमें अधिक से अधिक उपभोक्ताओं एवं ट्रेड पार्टनर्स को सहज सुविधाएं पहुंचाने में सक्षम बनाएंगे।मनीष पुरी, हैड ऑफ ग्लोबल सेल्स, एअर इंडिया ने कहा। 

एअर इंडिया ने हाल ही में 1 फरवरी 2026 से  दिल्ली एवं शंघाई (पीवीजी) के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू करने (तकरीबन छह साल बाद) की घोषणा की थी। एअरलाईन ने 2026 में मुंबई से शंघाई के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। इस एयर लिंक के फिर से शुरू होने से दोनों देशों के बीच फार्मास्युटिकल्स, टेक्नोलॉजी एवं कई अन्य सेक्टरों में विनिमय को बढ़ावा मिलेगा।

एअर इंडिया के विस्तृत होते फ्लीट और बदलते ऑनबोर्ड अनुभव तथा मार्केट में टीएएम ग्रुप की मजबूत विशेषज्ञता, यात्रियों को यात्रा का सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। एअर इंडिया भारत और एशिया के कई गंतव्यों के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानों का संचालन करती है, तथा दिल्ली एवं मुंबई में अपने हब्स के ज़रिए यूरोप, यूएस एवं कनाडा के मुख्य गंतव्यों के साथ सहज वन-स्टॉप कनेक्शन प्रदान करती है।