एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारत में अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही चेक ऑटोमेकर स्कोडा ऑटो इंडिया  के लिए साल 2025 अब तक का सबसे शानदार साबित हो रहा है। कंपनी ने एक ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल कर लिया है। भारत में 5,00,000 यूनिट्स (5 लाख) की कुल बिक्री हासिल की है। यह उपलब्धि कंपनी की लंबी यात्रा, लगातार मॉडर्न टेक्नोलॉजी, मजबूत सेडान विरासत और तेजी से बढ़ते SUV पोर्टफोलियो को दर्शाता है।  

पिछले साल की तुलना में नवंबर 2025 में 90% की ग्रोथ
कंपनी ने नवंबर 2025 में 5,491 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले साल नवंबर 2024 की तुलना में यह लगभग 90% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। स्कोडा ऑटो इंडिया  के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि हमारा बढ़ता नेटवर्क, वैल्यू-ड्रिवन ओनरशिप प्रोग्राम्स और विविध उत्पाद पोर्टफोलियो हमारी सक्सेज कीज रहे हैं। इन्हीं ने हमें 5 लाख बिक्री तक पहुंचाया और हर महीने लगातार ग्रोथ दिलाई।
स्कोडा  की सेडान विरासत
स्कोडा  दो दशक से भी ज्यादा समय की पहचान रहे हैं। भारत में स्कोडा  का नाम आते ही सबसे पहले ऑक्टेविया  याद आती है। यह सेडान 25 साल से कंपनी की पहचान रही है और आज भी इसकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई।
ऑक्टेविया आरएस की बंपर डिमांड
हाल ही में लॉन्च हुई ऑक्टेविया आरएस की बुकिंग शुरू होते ही 20 मिनट में सभी यूनिट्स बिक गईं। यह इस बात का सबूत है कि स्कोडा की परफॉर्मेंस सेडान आज भी उतनी ही लोकप्रिय है। कंपनी स्लाविया  सेडान भी दो इंजन वैरिएंट में ऑफर करती है, जो प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
हर हौसले की उड़ान के लिए एक एसयूवी 
रुपए 7.5 लाख से लेकर Rs 45.9 लाख तक,स्कोडा ऑटो इंडिया के पास एसयूवी का एक बड़ा पोर्टफोलियो है जो देश में हर ज़रूरत और ख्वाहिश को पूरा करता है।   Kodiaq, जिसे पहली बार 2017 में भारत और दुनिया में पेश किया गया था, अपनी नई जेनरेशन में अपनी कीमत पर एक यूनिक लग्ज़री 4x4 ऑफरिंग के तौर पर जारी है। कुशाक , भारत के लिए बने, दुनिया के लिए तैयार MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली Škoda गाड़ी है, जो लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और Škoda के सिग्नेचर ऑन-रोड डायनामिक्स का मिश्रण देती है और ग्लोबल NCAP के नए, सख्त टेस्टिंग नॉर्म्स के तहत एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट दोनों के लिए पूरे फाइव स्टार पाने वाली भारत की पहली गाड़ी भी बन गई।

इसके अलावा, सेफ्टी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए Kylaq  एसयूवी ने भारत NCAP के सेफ्टी टेस्ट में बड़ों और बच्चों की सेफ्टी के लिए पूरे पांच स्टार हासिल किए हैं। अपने बड़े प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, कस्टमर-सेंट्रिक ऑफरिंग और पैकेज, और 180 शहरों में 320 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट तक विस्तार के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया अपने अब तक के सबसे बड़े साल में भी ग्रोथ की अपनी रफ़्तार बनाए रखने के लिए तैयार है।