नई दिल्ली में आयोजित 7वें सालाना बीडब्ल्यू अप्लॉज़ एक्सपेरिएंशियल मार्केटिंग समिट एंड अवॉर्ड्स के दौरान मिला यह सम्मान
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली/ मुंबई 
किडज़ानिया इंडिया के मध्य प्रदेश टूरिज़्म एक्सपीरिएंस सेंटर को नई दिल्ली के इरोज़ होटल में आयोजित 7वें सालाना बीडब्ल्यू अप्लॉज़ एक्सपेरिएंशियल मार्केटिंग समिट एंड अवॉर्ड्स के दौरान बेस्ट कन्ज़्यूमर एक्टिवेशन ऑफ द ईयर- सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान आधुनिक मध्य प्रदेश टूरिज़्म एक्सपीरिएंस सेंटर का जश्न मनाता है, अपनी तरह का अनूठा प्लेटफॉर्म जो बच्चों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराता है। 
इस अवसर पर  शिव शेखर शुक्ला, एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी फॉर कल्चर, होम, रिलिजियस ट्रस्ट एंड एंडाओमेन्ट तथा मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘यह सम्मान किडज़ानिया इंडिया के साथ हमारे पुराने एसोसिएशन और पर्यटन का भविष्य के अनुकूल अनुभव प्रदान करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह साझेदारी मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और किडज़ानिया की बाल-केंद्रित सक्रियता का संयोजन है। हमने एक साथ मिलकर ऐसे अनुभव का निर्माण किया है, जो न सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करता है बल्कि उनमें उत्सुकता एवं ज़िम्मेदाराना यात्रा को भी प्रेरित करता है। हमें खुशी है कि इस संयुक्त प्रयास को एक्सपेरिएंशियल मार्केटिंग कम्युनिटी द्वारा पहचाना गया है, जिससे इनोवेशन पर आधारित प्रभावी पर्यटन आउटरीच में हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है।’’
तरणदीप सिंह सेखों, चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, किडज़ानिया इंडिया ने कहा, ‘‘यह सम्मान सरल और शक्तिशाली विचार को दर्शाता है; बच्चों के लिए यात्रा का अनुभव ऐसा होना चाहिए जो उन्हें न सिर्फ यादें दे बल्कि उन पर अमिट छाप छोड़ जाए। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के साथ हमारी साझेदारी एक आकर्षण के दायरे से कहीं बढ़कर है; यह उत्सुकता के ऐसे बीज बोने के बारे में है, जो बच्चों को भारत की समृद्ध विरासत की ओर आकर्षित करे। हम ऐसी इंटरैक्टिव यात्रा डिज़ाइन करते हैं, ताकि बच्चे संस्कृति को आसानी से समझ सकें, इस तरह हम उन्हें एक बड़ी कहानी का हिस्सा बनने में मदद करते हैं। हम जिस भी गंतव्य के साथ जुड़ते हैं, वहां इसी तरह का प्रभाव उत्पन्न करना चाहते हैं।’
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से विकसित मध्य प्रदेश टूरिज़्म एक्सपीरिएंस सेंटर दो प्रभावशाली वर्चुअल यात्राएं पेश करता हैः एक रोचक जंगल सफ़ारी और एक रोमांचक रिवर राफ्टिंग सिमुलेशन। आधुनिक वीआर, मोशन सेंसर और 3 डी इमर्सिव तकनीकों का उपयोग कर ये अनुभव बच्चों को मध्य प्रदेश की जैव विविधता, परिवेश एवं पारिस्थितिक खजाने को शैक्षणिक एवं दिलचस्प तरीके से जीवंत बना देते हैं। 
इस सम्मान के साथ किडज़ानिया इंडिया एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने प्रभावी, प्रयोजन उनमुख अनुभव उत्पन्न करने के अपने साझा समर्पण की पुष्टि की है, जो बच्चों पर गहरी छाप छोड़ जाएं। संगठन टूरिज़्म स्टोरीटैलिंग को रोचक, ज़िम्मेदाराना बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो भावी पीढ़ियां को प्रेरित करे तथा भारत के एक्सपेरिएंशियल लर्निंग सिस्टम को मजबूत बनाए।