मप्र ही नहीं देश में जैन समाज का सबसे बड़े परिचय सम्मेलन : रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के जैन समाज समिति द्वारा तीन दिवसीय अखिल भारतीय युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 13 आयोजित किया जा रहा है जो कि 15 दिसंबर चलेगा। जैन समाज द्वारा आयोजित होने वाला यह सम्मेलन मध्यप्रदेश ही देशभर में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। इस अखिल भारतीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2025 निर्धारित हैं।

जैन समाज के प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि 13 दिसंबर से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के विवाह योग्य प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। क्योंकि आयोजित होने वाला यह सम्मेन मध्यप्रदेश ही नहीं देश की संपूर्ण जैन समाज का परिवार बन गया है। अति सुविधा युक्त परिचय सम्मेलन में, प्रत्याशियों के साथ परिवार जनो को आवास भोजन सहित संपूर्ण सुविधाएं मुहैया होगी।

अभी तक हो चुके हैं लगभग 4500 रजिस्ट्रेशन
जैनाविन ने बताया अभी तक लगभग 4500 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं और विशेष बात यह है कि ज्यादातर रजिस्ट्रेशन उच्च शिक्षित युवक -युवतियों के हैं इसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ विदेश में निवास कर रहे अप्रवासी भारतीयों के रजिस्ट्रेशन भी बहुत अधिक तादात में हुए है, जिसमें प्रमुख रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉक्टर एडवोकेट के इंजीनियर के साथ-साथ बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं युवाओं के रजिस्ट्रेशन अधिक है, संपूर्ण सुविधा के साथ-साथ आने वाले विवाह योग्य वर वधुओं के और उनके परिवार जनों के लिए समुचित व्यवस्थाओं के लिए आयोजन समिति अपने स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
कुंडली मिलान अभिभावकों के लिए चर्चा और मेल मिलापों के लिए उच्च स्तरीय टीम मौजूद
अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या की अगुवाई आयोजित होने वाले जैन समाज का यह परिचय सम्मेलन में आयोजन स्थल पर भी अत्यधिक कुंडली मिलान अभिभावकों के लिए चर्चा और मेल मिलापों के लिए उच्च स्तरीय टीम मौजूद कराई जा रही है। जैनाविन ने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए एक समीक्षा बैठक जवाहर चौक स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यक्ष मनोहर टोंग्या, नरेंद्र टोंग्या, प्रमोद हिमांशु, अशोक जैन, सुनील पटेल, विनोद इंजिनियर, मयंक जैन, नरेंद्र वंदना, पीसी सेठी, सतीश शीतल, संजय मुंगावली, अमिताभ मन्या, राजेश जैन, एडवोकेट शैलेंद्र, माया आदि मौजूद रहे।

