नीवा बूपा ने 10 लाख एडवाइजर्स को कौशलयुक्त बनाने और अंतिम स्तर पर बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए “इंश्योरेंस अकादमी” की शुरुआत की
अकादमी एडवाइजर्स को प्रोडक्ट विशेषज्ञता, क्लेम हैंडलिंग कौशल और डिजिटल बिक्री कौशल से करेगी सशक्त , ताकि भारत 2047 तक सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ सके।
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
निवा बूपा हेल्थ इनश्योरेंस ने आज पूरे भारत में अपने एडवाइजर्स को सशक्त बनाने और उनके कौशल बढ़ाने के लिए इंश्योरेंस अकादमी की शुरुआत की घोषणा की है। यह एक अनोखी लर्निंग और डेवलपमेंट पहल है, जो 10 लाख से अधिक एडवाइजर्स को उन्नत ज्ञान, ग्राहक से जुड़ने की कला और डिजिटल क्षमताओं में प्रशिक्षण देगी। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा सलाह को सिर्फ बिक्री तक सीमित न रखते हुए इसे एक विश्वसनीय और विशेषज्ञ पेशा बनाना और स्वास्थ्य बीमा की जागरूकता को देश के आखिरी कोने तक पहुँचाना है।
इंश्योरेंस अकादमी एक ऐसा वन-स्टॉप हब है जहाँ एडवाइजर्स सीख सकते हैं, विकसित हो सकते हैं और डिजिटल केंद्रित बीमा की दुनिया में सफलता हासिल कर सकते हैं। अकादमी एडवाइजर्स को विस्तृत प्रोडक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल भी प्रदान करेगी, जिससे वे ग्राहक की जरूरत और जीवन की अवस्था के अनुसार सही उत्पाद की सिफारिश कर सकेंगे। इसके अलावा, यह अकादमी एडवाइजर्स को यह भी सिखाएगी कि कैसे ग्राहक के महत्वपूर्ण समय में उनका मार्गदर्शन किया जाए और क्लेम एक्सपीरिएंस को सहज बनाकर विश्वास बढ़ाया जाए।
हर भारतीय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के निवा बूपा के उद्देश्य से प्रेरित होकर, इंश्योरेंस अकादमी को इस तरह तैयार किया गया है कि यह एडवाइजर्स को ‘हेल्थ कैप्टन्स’ में बदल सके — भरोसेमंद साथी जो परिवारों को उनके स्वास्थ्य बीमा के सफर में सही जानकारी, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करें। यह पहल कंपनी के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो एक अधिक समावेशी और बीमा-जागरूक भारत बनाने की दिशा में काम करती है, साथ ही ‘काम में शान है’ की सोच के माध्यम से एडवाइजर्स की भूमिका का सम्मान करती है — यानी वे हर दिन अपने काम में गर्व और उद्देश्य महसूस करें।
इस पहल के बारे में बात करते हुए निवा बूपा हेल्थ इनश्योरेंस के कार्यकारी निर्देशक एवं चीफ बिज़नेस ऑफिसर अंकुर खरबंदा ने कहा कि “आज स्वास्थ्य बीमा सलाह एक डिजिटल-केंद्रित और कौशल-आधारित पेशा होना चाहिए। निवा बूपा इंश्योरेंस अकादमी की शुरुआत करके, हम भरोसेमंद एडवाइजर्स बनाने में निवेश कर रहे हैं, जो ग्राहकों को जटिल निर्णयों में आत्मविश्वास के साथ मार्गदर्शन दे सकें। यह भारत के वित्तीय सुरक्षा एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारी अकादमी ऐसे डिजिटल-कुशल एडवाइजर्स तैयार करेगी, जो सिर्फ उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं होंगे — बल्कि परिवारों को स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के सही मार्ग पर ले जाएंगे। यह पहल आईआरडीएआई के 2047 के दृष्टिकोण ‘सभी के लिए बीमा’ के अनुरूप है और भारत में स्वास्थ्य बीमा की पहुँच बढ़ाने में मदद करेगी।”
इंश्योरेंस अकादमी में प्रोडक्ट नॉलेज, ग्राहक-केंद्रित संवाद, डिजिटल टूल्स और दावा प्रक्रिया से संबंधित संरचित मॉड्यूल शामिल होंगे। यह प्रोग्राम क्लासरूम ट्रेनिंग और ई-लर्निंग का संयोजन है, ताकि पूरे भारत में हर जगह समान स्तर की ट्रेनिंग और आसानी से पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
इस लॉन्च के साथ, निवा बूपा अपनी प्रतिबद्धता दोबारा जताता है कि वह एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार एडवाइजर नेटवर्क तैयार करेगा, जो स्वास्थ्य बीमा के फायदे हर भारतीय तक पहुँचाए — चाहे वे मेट्रो शहरों में हों या ग्रामीण कस्बों में। इस पहल से जागरूकता का अंतर कम होगा और बीमा को वित्तीय सुरक्षा के भरोसेमंद माध्यम के रूप में लोगों के बीच विश्वास मजबूत होगा।

