हिंदू संगठनों के लोगों ने की जनता के सामने दुष्कर्म के आरोपी सलमान का एनकाउंटर करने की मांग
गौहरगंज में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी तीन गोली
आरोपी को पनाह देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की
भोपाल। गौहरगंज में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को भोपाल से गिरफ्तार कर गौहरगंज ले जा रही पुलिस के वाहन का पहिया पंचर होने के बाद दूसरे वाहन में शिफ्ट करते समय आरोपी सलमान एसआई की गन छीन कर भागने की कोशिश की और दो फायर भी किया, तो पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया, आरोपी के पैर में लगी तीन गोली लगी है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब सवा 4 बजे की बताई जा रही है। आरोपी को जय प्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने मांग की है कि आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर नहीं फुल एंड फाइनल एनकाउंटर करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हिंदुओं के साथ ऐसा लॉलीपाप पकड़ाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि आरोपी पिछले छह दिन से छिपा हुआ था उसे छह दिन से खाने और पीने के लिए दूध दिया जा रहा था उसे कपड़े दिए जा रहे थे उसे दूसरे लोगों के द्वारा मदद दी जा रही थी। अगर उसका मृत्यु दंड की सजा नहीं मिली तो हम फिर प्रदर्शन करेंगे रोड जाम करेंगे। बच्ची को जब तक न्याय नहीं मिल जाता हम प्रदर्शन करते रहेंगे। बच्ची तो अस्पताल में तड़प रही है, अगर इन जिहादी जैसे लोगों को छोड़ दिया तो ऐसे जिहादी जैसे दस हजार लोग पैदा होंगे फिर हमारी बेटी के साथ अत्याचार करेंगे। उसे सजाए मौत की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही आरोपी सलमान को पनाह देने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
शिफ्टिंग के दौरान आरोपी भागने का प्रयास किया
थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह ने बताया कि एसएफएल की टीम जांच कर रही है। भोपाल से गौहरगंज लाते समय रास्ते में गाड़ी का पहिया पंचर हो गया था, आरोपी को शिफ्टिंग के दौरान आरोपी ने एसआई की पिस्टल छीन कर दो फायर किए। उसकी मनशा वहां से भागने की थी, लेकिन पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की पर आरोपी नहीं माना। उसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान के पैर में तीन गोली मारी। उसका जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।

