पूछताछ में पुलिस को बताया- छिपते-छिपाते जंगल के रास्ते पैदल भोपाल आया

 

भोपाल। गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को गांधी नगर पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताया कि वारदात के बाद से छिपता हुआ जंगल के रास्ते पैदल-पैदल भोपाल पहुंचा। सलमान की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांधीनगर बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गौहरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया और गौहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर भोपाल से रवाना हो गई।

मालूम हो कि 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियात के बाद रायसेन जिले के सभी आसपास के थानों की पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। लगातार पुलिस पर बढ़ते दबाव के कारण राजधानी पुलिस भी सक्रिय थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सलमान गांधीनगर स्थित सेक्टर 11 में एक चाय की दुकान पर खड़ा है। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सलमान को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं की। वहीं गौहरगंज, थाना प्रभारी, एसपी व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार फोन लगाकार कर जानकारी जानना चाहा पर किसी का फोन नहीं लगा। इस लिए यह वेबसाइट आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं करती है।