नई दिल्ली में आपकी पूँजी आपका अधिकार अभियान के मेगा कैंप को माननीय मुख्यमंत्री-दिल्ली राज्य श्रीमती रेखा गुप्ता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी का संबोधन
नई दिल्ली: वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए), पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के साथ मिलकर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति-दिल्ली दिनांक 27.11.2025 को जनपथ, नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक मेगा कैंप का आयोजन करेगी।
"आपकी पूँजी आपका अधिकार" के अभियान का उद्घाटन केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 4 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर, गुजरात से किया गया था।
अनक्लेम्ड वित्तीय संपत्तियाँ जैसे बीमा पॉलिसी क्लेम, बैंक जमा, लाभांश, शेयर और म्यूचुअल फंड की आय अक्सर जागरूकता की कमी या खाते के पुराने विवरण के कारण अनक्लेम्ड रह जाती हैं। मेगा कैंप में नागरिकों की अनक्लेम्ड संपत्तियों को वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया पर वहीं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नागरिकों द्वारा बचाए गए प्रत्येक रुपये पर उनके, उनके नामितों और विधिक उत्तराधिकारियों द्वारा न्यायसंगत दावा किया जा सके।
पंजाब नैशनल बैंक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए लीड बैंक है। एसएलबीसी-दिल्ली डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली के एट्रियम में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, जीवन और गैर-जीवन बीमा कंपनियों और नियामकों आदि के स्टालों को प्रदर्शित करने के लिए भी समन्वय कर रहा है।

