यह स्पष्ट और दृढ़ विश्वास से संचालित एसआईएफ है, जिसका मकसद है पारदर्शी तथा विनियमित ढांचे का लाभ प्रदान करते हुए बाज़ार चक्र में अधिक से अधिक रिटर्न प्रदान करना

 

मुंबई : पैंटोमैथ समूह की कंपनी, द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने आज घोषणा की कि उसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से विशिष्ट निवेश कोष (एसआईएफ) शुरू करने की मंज़ूरी मिली है। यह देश का अपने किस्म का पहला रणनीति आधारित उत्पाद है जिसे पूरी तरह से पारदर्शी और विनियमित परिवेश में हेज-फंड जैसी चुस्ती प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड, इस मंज़ूरी के साथ भारत में एसआईएफ रणनीति प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत चुनिंदा म्यूचुअल फंड कंपनियों के शामिल हो गई है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड अपने एसआईएफ को ‘डब्ल्यूएसआईएफ’ ब्रांड नाम से संचालित करेगी।

 

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने श्री चिन्मय साठे को मुख्य निवेश अधिकारी तथा एसआईएफ का प्रमुख नियुक्त किया है।

 

डब्ल्यूएसआईएफ दृढ़ विश्वास और स्पष्टता पर आधारित है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड आक्रामक रणनीति (इंटेलीजेंट अग्रेशन) से प्रेरित है जो गंभीर शोध एवं गहन बाज़ार अनुभव पर आधारित होगी। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड का मानना है कि पोर्टफोलियो का हर निवेश अनुशासित प्रक्रिया, निरंतर शोध तथा दीर्घकालिक प्रदर्शन पर आधारित होना चाहिए। इस तरह, डब्ल्यूएसआईएफ का लक्ष्य है, विचार की स्पष्टता, निष्पादन में सटीकता और सार्थक जोखिम के साथ विभिन्न बाज़ार चक्रों में निरंतर एवं अलग किस्म का रिटर्न प्रदान करना।

 

 

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, सुश्री माधु लुनावत ने एसआईएफ मंज़ूरी के बारे में कहा, “एसआईएफ भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग में नवोन्मेष का अगला चरण हैं। डब्ल्यूएसआईएफ में हमने दृढ़ता के साथ गंभीर शोध से प्रेरित एसआईएफ प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा है जो आक्रामक रणनीति (इंटेलीजेंट अग्रेशन), सटीक जोखिम आवंटन तथा हेजिंग व बाज़ार की दिशा के अनुरूप तरीकों के ज़रिये बाज़ार चक्रों का लाभ उठाए। साथ ही, यह सब अनुशासन, स्पष्टता एवं दीर्घकालिक परिणामों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। हम एसआईएफ के दायरे में ग्राहकों की जोखिम एवं परिसंपत्ति आवंटन से जुड़ी विभिन्न प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए कई किस्म के उत्पाद पेश करने की योजना बना रहे हैं।”

 

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी एवं एसआईएफ प्रमुख, श्री चिन्मय साठे ने कहा, “डब्ल्यूएसआईएफ में हम ग्राहकों के विशिष्ट जोखिम प्रोफाइल एवं रणनीतिक परिसंपत्ति आवंटन की ज़रूरतों के अनुरूप अलग किस्म का निवेश उत्पाद विकसित करने पर ध्यान देते हैं। हमारे उत्पाद दृढ़ता एवं स्पष्टता पर आधारित होंगे और हमारे गंभीर शोध एवं बाज़ार अनुभव से इसे मदद मिलेगी। हम आक्रामक रणनीति अपनाएंगे हैं और ऐसे अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जहां ज़्यादा से ज़्यादा लाभ दर्ज किया जा सके।”

 

 

एसआईएफ श्रेणी, सेबी-विनियमित म्यूचुअल फंड ढांचे के भीतर हेज-फंड जैसा लचीलापन लाकर भारत के निवेश परिदृश्य में उल्लेखनीय बदलाव पेश कर रही है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड का एसआईएफ (डब्ल्यूएसआईएफ) उन निवेशकों के लिए सार्थक निवेश हो सकता है जो बेहतर बाज़ार में उतार और चढ़ाव दोनों स्थतियों में लाभ चाहते हैं यानी बाज़ार में तेज़ी की स्थिति में लाभ और गिरावट की स्थिति में बचाव दोनों हासिल होगा। यह फंड संस्थागत-स्तर के शोध एवं जोखिम प्रबंधन ढांचे से समर्थित उच्च-निवल मूल्य वाले लोगों, फैमिली ऑफिस तथा महत्वपूर्ण वेल्थ प्लेटफॉर्म के लिए अनुशासित, हर स्थिति के लिए अनुकूल समाधान प्रदान करना चाहता है।

 

अस्वीकरण; विशिष्ट निवेश कोष (एसआईएफ) में निवेश में अपेक्षाकृत अधिक जोखिम होता है जिसमें पूंजी के नुकसान का जोखिम, तरलता का जोखिम तथा बाज़ार की अस्थिरता आदि शामिल हैं। निवेश का फैसला लेने से पहले कृपया निवेश रणनीति संबंधी सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें।