एअर इंडिया के उपभोक्ताओं के लिए वैंकूवर और लंदन हीथ्रो के रास्ते कनाडा के 6 शहरों तक आसान पहुंच
गुरूग्राम : एअर इंडिया ने यात्रियों को उड़ान के ज़्यादा विकल्प प्रदान करने तथा भारत एवं कनाडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी फैलो स्टार अलायन्स कैरियर एयर कनाडा के साथ अपना कोडशेयर एग्रीमेन्ट फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
यह एग्रीमेन्ट 2 दिसम्बर 2025 से प्रभावी होगा, जिसके तहत एअर इंडिया अपने उपभोक्ताओं को वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) गेटवे के अलावा कनाडा में छह स्थानों के लिए आसान पहुंच प्रदान करेगी। इससे एअर इंडिया को निम्नलिखित रूट्स पर एयर-कनाडा द्वारा संचालित उड़ानों पर अपना ‘एआई’ डेज़िग्नेटर कोड लगाने की अनुमति मिलेगीः
- वैंकूवर सेः कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल और हैलिफ़ैक्स
- लंदन हीथ्रो सेः वैंकूवर और कैलगरी
इसके बदले में, एयर कनाडा के उपभोक्ताओं को दिल्ली के रास्ते अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि तथा लंदन (हीथ्रो) के रास्ते दिल्ली एवंमुंबई के लिए आसान अंतर्राज्यीय भारतीय कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कैम्पबैल विल्सन, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘हर साल दो मिलियन से अधिक लोग अपने परिवार से मिलने, उच्च शिक्षा का सपना साकार करने और कारोबार के सिलसिले में भारत और कनाडा के बीच यात्रा करते हैं। ऐसे में एयर कनाडा के साथ यह साझेदारी फिर से शुरू होने से हज़ारों लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। स्टार अलायन्स मेंबर एयरलाईन होने के नाते एअर इंडिया दुनिया भर के यात्रियों को यात्रा का सहज अनुभव प्रदान करने के अलायन्स के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।’
जिन उपभोक्ताओं की यात्रा की योजना में एअर इंडिया और एयर कनाडा दोनों की उड़ानें शामिल हैं, वे सिंगल-टिकट पर यात्रा कर सकते हैं और यूनिफ़ाइड बैगेज अलाउंस का फ़ायदा उठा सकते हैं। फ्रीक्वेन्ट फ्लायर्स को दोनों एयरलाइन्स पर पॉइंट्स/माइल्स अर्न करने और रिडीम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा एअर इंडिया के महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम के एलीट स्टेटस होल्डर्स को एयर कनाडा की उड़ानों पर स्टार अलायंस गोल्ड के फायदे भी मिलते हैं, जिसमें प्रायोरिटी सर्विस, एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस और कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस शामिल हैं।
विनियामक अनुमोदन के बाद, कोडशेयर उड़ानें धीरे-धीरे दुनिया भर में एयरलाइनों के अपने बुकिंग चैनल और ट्रैवल एजेंट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

