एवीएस न्यूज.गुरुग्राम 
देश की अग्रणी दोपहिया निर्माता कंपनी, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्टीवा श्रृंखला एक्टीवा  110, एक्टीवा  125 और एक्टीवा - आई  की 35 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार किया है। यह उपलब्धि एक्टीवा  की देशभर के ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को दर्शाती है। यह माइलस्टोन 24 वर्षों की अवधि में हासिल किया गया है।  


 एक्टीवा की मौजूदगी सचमुच पूरे भारत में है। 2001 में लांच होने के बाद से ही एक्टीवा ने देश में टू-व्हीलर ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा बदल दी है, जिससे लोगों को भरोसेमंद और आसान मोबिलिटी का अनुभव मिला है। एचएमएसआई की ग्रोथ में एक्टीवा ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दोपहिया बाजार में ब्रांड की मजबूत मौजूदगी को बढ़ाया है।  

एक्टीवा  की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि होंडा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझता है आसान चलाने का अनुभव, लगातार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और निश्चिंत सफर। वक़्त के साथ एक्टीवा ने खुद को लगातार अपडेट किया है, लेकिन अपनी इन मूल विशेषताओं से कभी समझौता नहीं किया। पहले 10 मिलियन  एक्टीवा  ग्राहकों का आंकड़ा 2015 में, 20 मिलियन का 2018 में और अब 35 मिलियन का 2025 में पूरा हुआ जो लाखों ग्राहकों के अटूट भरोसे की कहानी बयां करता है।