महिंद्रा की त्योहारी सौगात, ट्रक तथा बस ग्राहकों के लिए 10 नई डीलरशिप का उद्घाटन
एवीएस न्यूज. मुंबई
महिंद्रा पिछले 4 साल के दौरान बिक्री में दर्ज शानदार वृद्धि और ट्रक तथा बस व्यवसाय में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने के लिए इस त्योहारी मौसम में 10 नई डीलरशिप का उद्घाटन कर रही है। ये 10 अत्याधुनिक 3एस डीलरशिप दुर्गापुर, गुवाहाटी, हल्द्वानी, हिसार, भोपाल, हुबली, रायपुर, मुज़फ्फरपुर, जालंधर और कानपुर में स्थित हैं। इनमें 60 अतिरिक्त वाहन सर्विस बे भी शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता प्रतिदिन 100 से ज्यादा वाहनों की सर्विसिंग की है और इसके अलावा यहां ड्राइवर के टिकने की व्यवस्था, 24 घंटे ब्रेकडाउन सहायता और ऐडब्लू भी उपलब्ध होती है।
कंपनी के अध्यक्ष विनोद सहाय ने इस मौके पर कहाकि 10 और 3 एस डीलरशिप का जुड़ना ट्रक और बस व्यवसाय के प्रति हमारी गंभीर प्रतिबद्धता और हमारी मज़बूत विकास आकांक्षाओं को और पुष्ट करता है। एसएमएल के साथ, अब हमारे पास 600 से अधिक बिक्री और सेवा टचपॉइंट और स्पेयर रिटेल आउटलेट का विशाल और विस्तृत नेटवर्क है, जो हमारे ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के पास अब ट्रक और बस के लिहाज़ से लगभग 7फीसदी बाजार हिस्सेदारी है, जबकि आईएंडएलसीवी बसों में 24फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। हमारा लक्ष्य है, वित्त वर्ष ‘31 तक अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को 10-12 फीसदीऔर वित्त वर्ष ‘36 तक 20 फीसदी से अधिक बढ़ाना।"

