साम्प्रे न्यूट्रिशन्स ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के किया मेन्युफेक्चरिंग एग्रिमेंट
एवीएस न्यूज. तेलंगाना
लीडिंग कन्फेक्शनरी मेन्युफेक्चरर, साम्प्रे न्यूट्रिशन्स लिमिटेड ने न्यूट्रास्युटिकल और फूड प्रोडक्ट के मेन्युफेक्चर और सप्लाय के लिए 8 अक्टूबर 2025 को रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के साथ एक मेन्युफेक्चरिंग एग्रिमेन्ट किया है।
इस समझौते से 3 वर्षों की अवधि में सालाना 12 से 15 करोड़ रुपये का बिजनेस होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के रेवन्यु में अच्छी ग्रोथ होगी और इसके न्यूट्रास्युटिकल और फूड प्रोडक्ट ओपरेशन्स को समर्थन मिलेगा।इस एग्रिमेन्ट के तहत एसएनएल , आरसीपीएल के विनिर्देशों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार, आगे की बिक्री और वितरण के लिए कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स (हार्ड-बॉयल्ड कन्फेक्शनरी, लॉलीपॉप, टॉफ़ी आदि) का मेन्युफेक्चरिंग, पैकिंग और डिस्ट्रीब्युशन करेगा। 3 अक्टूबर 2025 को, साम्प्रे ने 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के फोरेन करन्सी कन्वर्टिबल बोन्ड्स जारी करने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी, जो 355.06 करोड़ रुपए के बराबर है।

