एवीएस न्यूज.मुंबई
 फिशर मेडिकल वेंचर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026  के दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।  कंपनी ने दूसरी तिमाही में कुल आय 88.79 करोड़ रुपए अर्जित की है।  कंपनी एबीटडा 18.74 करोड़ रुपए दर्ज हुआ।

शुद्ध लाभ  13.96 करोड़ और शुद्ध लाभ मार्जिन 15.72 फीसदी दर्ज हुआ। कंपनी  के अध्यक्ष रविंद्रन गोविंदन ने कहाकि दूसरी तिमाही में फिशर के लिए एक बहुत ही मजबूत तिमाही रही, जिसमें सभी परिचालन और वित्तीय मापदंडों में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया। लाभप्रदता में यह तेज़ वृद्धि हमारे मॉडल की स्केलेबिलिटी, बेहतर उत्पाद साकार्यता, और भारत तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फ़िशर की तकनीक की बढ़ती स्वीकृति को दर्शाती है।