एवीएस न्यूज . भोपाल 
एनएचडीसी लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2025 के अंतर्गत सत्‍यनिष्‍ठा एवं कार्य मे पारदर्शिता के प्रचार प्रसार एवं भ्रष्‍टाचार के विरूद्ध जन- जागृति के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया ।  एनएचडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव जैन द्वारा झंडा दिखाकर वॉकथॉन का शुभारंभ किया।   इस अवसर प्रबंध निदेशक महोदय ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक बनने एवं देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करने का आव्हान गया । वॉकथॉन निगम मुख्यालय परिसर से शुरू होकर आकाशवाणी चौराहा, तक एवं वापस एनएचडीसी परिसर पर ही समाप्त हुई । सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के अंतर्गत वॉकथॉन का आयोजन जनमानस में भ्रष्‍टाचार के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने एवं सतर्कता  हमारी साझा जिम्‍मेदारी’ के उददेश्‍य से किया गया । वॉकथॉन में निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया ।

- वर्तमान में दो जल विद्युत परियोजनाएं
एनएचडीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड एवं मध्य प्रदेश शासन का एक संयुक्त उद्यम है, जो कि सन् 2000 में स्थापित हुई थी । वर्तमान में इसकी दो जल विद्युत परियोजनाएं- इंदिरा सागर (1000 मेगावाट) व ओंकारेश्वर (520 मेगावाट) से उत्पादित शत प्रतिशत विद्युत मध्यप्रदेश को दी जा रही है तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के तहत निगम की दो सोलर ऊर्जा परियोजना जैसे कि सांची सोलर प्रोजेक्ट (08 मेगावाट) व ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट (88 मेगावाट) संचालन में है जिनसे सौर उर्जा का उत्पादन किया जा रहा है I