रक्तदान शिविर में पीएनबी के 75 स्टाफ सदस्यों ने किया रक्तदान
एवीएस न्यूज.भोपाल
पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय भोपाल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर धीरेंद्र कुमार झा, मंडल प्रमुख, मंडल कार्यालय भोपाल की अध्यक्षता में किया गया। धीरेंद्र कुमार झा, मंडल प्रमुख ने सभी स्टाफ सदस्यों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रक्तदान शिविर में लगभग 75 स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजन करने में सदैव अग्रसर रहता है। कार्यक्रम के अंत में उप मंडल प्रमुख मनीष सिंह द्वारा इस सफल आयोजन के लिए रेड क्रॉस सोसायटी की पूरी टीम एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

