सोना 1.20 लाख और चांदी 1.40 लाख से नीचे आई
एवीएस न्यूज.भोपाल
सोने-चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,18,400 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,46,500 रुपए के करीब कारोबार किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी रही। तकनीकी समस्या के कारण मंगलवार को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार दोपहर बाद शुरू हुआ। रोजाना यह सुबह 9 बजे शुरू होता है।
बाजार जानकारों के अनुसार सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 851 रुपए की गिरावट के साथ 1,20,106 रुपए के भाव पर खुला। लेकिन यह कॉन्ट्रैक्ट 12,757 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,200 रुपए के भाव पर कारोबार किया। इस समय इसने 1,20,106 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,18,352 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। जबकि चांदी के वायदा भाव की भी शुरुआत सुस्त रही।
एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,001 रुपए की गिरावट के साथ 1,42,366 रुपये पर खुला और कॉन्ट्रैक्ट 3,202 रुपए की गिरावट के साथ 1,40,165 रुपए के भाव पर कारोबार किया। चांदी ने 1,43,298 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,39,715 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपए किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

