मेक माय ट्रिप का ट्रैवल का मुहूर्त नामक एक नया कैलेंडर मोमेंट लांच
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
मेक माय ट्रिप ने भारत की साल के अंत की यात्रा की योजना बनाने के लिए "ट्रैवल का मुहूर्त" नामक एक नया कैलेंडर मोमेंट लांच किया है, जो 29 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक चलेगा। इस पहल के तहत, यात्रियों को उड़ानों, होटलों और हॉलिडे पैकेजों पर विशेष छूट और ऑफ़र प्रदान किए जा रहे हैं ताकि वे साल के अंत में अपनी यात्राओं की योजना बना सकें।
यह अभियान बुकिंग्स की प्रवृत्तियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य पहले से यात्रा की योजना बनाने को प्रोत्साहित करना है। मेक माय ट्रिप के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने कहाकि ट्रैवल का मुहूर्त यात्रा श्रेणी में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है, जिससे यात्रियों और हमारे पार्टनर्स-दोनों को लाभ मिलेगा। भारत के अग्रणी ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में हम ऐसे इकोसिस्टम को एक साथ लाने की स्थिति में हैं जो यात्रियों को असाधारण वैल्यू प्रदान करता है।

