एवीएस न्यूज.भोपाल
मध्यप्रदेश स्माल स्केल इंडस्ट्रीज आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रदेश के एमएसएमई  के लिए शासन की प्रोत्साहन नीति के क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन एवं वित्तीय संस्थाओं का सकारात्मक सहयोग विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन  आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष  सुबोध कुमार जैन की अध्यक्षता में अरेरा क्लब, भोपाल में संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र शासन, एमएसएमईएस मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शासन एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त विकास रंजन पटनायक जोनल मैनेजर उपमहाप्रबंक बैंक ऑफ इंडिया, श्रीमती रश्मि रेखा पती उप महाप्रबंधक बैंक ऑफ महाराष्ट्र, विनीत कुमार वर्मा स्टेट हेड, केव्हीआईसी भोपाल, दीपक गुप्ता उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, धीरज गोयल महाप्रबंधक एंव संयोजक एसएलबीसी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सत्येन्द्र कुमार महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल, क्रिस्टोफर मिन्ज सहायक निदेशक एमएसएमई -डीएफओ इंदौर ने संबंधित विषय पर अपने-अपने विभागों द्वारा एमएसएमई के प्रोत्साहन के लिए दी जा रही। कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न सुविधाओं एवं रियायतों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अवधारणा की जानकारी विपिन कुमार जैन महासचिव एमपीएसएसआईओ ने दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर में विभिन्न उद्योगपतियों ने प्रश्नों के माध्यम से जिज्ञासाओं की संतुष्टि प्राप्त की गई। सुनील भार्गव सचिव एमपीएसएसआईओ ने कार्यक्रम का सफल संचालन सफलतापूर्वक किया।