भोपाल।  बीएसएनएल मध्यपदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्धारित नीतियों एवं कानूनों के दायरे में रहकर कार्य करने की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी के अनुरूप हम सभी को नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में ईमानदारी, समर्पण और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह संगठन की साख को बनाए रखते हुए भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग दे।

कार्यक्रम में जयंत राजदीन, प्रधान महाप्रबंधक (सतर्कता), बीएसएनएल मध्य प्रदेश परिमंडल ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि सतर्कता सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, पर आधारित  प्रतियोगिताएं तथा पारदर्शिता एवं सुशासन को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।