भोपाल। संस्कार उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव 2025 (23वां वर्ष) का भव्य आयोजन  गुरुवार 2 अक्टूबर को  बाग मुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर में संपन्न होगा। यहां  आयोजित दशहरा महोत्सव अब तक के 22 सफल आयोजनों के बाद राजधानी का एक लोकप्रिय महाउत्सव बन चुका है।

 

आकर्षक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव
 समिति के संयोजक डॉ.सुरजीत सिंह चौहान एवं अध्यक्ष शांतनु शर्मा ने बताया कि  गरबा एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा  रामलीला मंचन, समुद्र लांघते उड़ते हुए हनुमान,  केवट प्रसंग, पुष्पक विमान से पुष्पवर्षा, लेजर शो, रविन्द्र जैन का भव्य शो के अलावा सुनील शुक्रवारे का देवी जागरण आदि प्रमुख विशेषताओं से ओतप्रोत होगा। आकर्षक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव दिए।

50 हजार श्रद्धालु सम्मिलित होंगे 

समिति के हरीश चोईथानी ने बताया कि इस भव्य महोत्सव में प्रतिवर्ष की भांति इस बार लगभग 50 हजार श्रद्धालु सम्मिलित होकर रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन तथा आकर्षक आतिशबाजी का आनंद लेगे।