भोपाल। हेल्थ एंड हाइजीन प्रोग्राम के दूसरे चरण का सफल समापन अवसर पर झाबुआ जिले के पांच सरकारी स्कूलों में 2,475 छात्रों को शामिल करते हुए। इस पहल से आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य संकेतकों में 42 फीसदी से 75फीसदी  तक उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्त परीक्षण, चिकित्सकीय जांच और सुधारात्मक उपायों को लागू किया गया।

इस परियोजना के माध्यम से टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और जनजातीय कार्य विभाग, झाबुआ ने सिकल-सेल एनीमिया, एनीमिया और कुपोषण जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लक्ष्य बनाकर कार्य किया। साथ ही छात्रों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी दी गई।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड  के मुख्य महाप्रबंधक रमन मलिक ने कहाकि बीपीसीएल का उद्देश्य केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकास को भी आगे बढ़ाना है। झाबुआ में इस कार्यक्रम की सफलता हमें और बड़े स्तर पर इस तरह की पहलों को आगे ले जाने की प्रेरणा देती है।