मुंबई। ग्रीनसेल मोबिलिटी द्वारा प्रस्तुत भारत की अग्रणी इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो ने वर्ल्ड ड्राइवर्स डे पर उन ड्राइवरों का सम्मान किया, जो देश के मोबिलिटी सेक्टर की रीढ़ हैं। इस वर्ष न्यूगो ने विशेष रूप से उन महिला कोच कैप्टन्स (ड्राइवरों) पर प्रकाश डाला है, जो बाधाओं को पार करते हुए समावेशी और सुविधाजनक परिवहन के भविष्य की दिशा तय कर रही हैं।

न्यूगो उन पहले इंटरसिटी बस ऑपरेटरों में से है, जिन्होंने प्रीमियम इलेक्ट्रिक कोचों के लिए महिला ड्राइवरों की नियुक्ति की है। ये महिलाएं पुरुष-प्रधान उद्योग में नई मिसाल कायम कर रही हैं और साबित कर रही हैं कि महिलाएं उन भूमिकाओं में भी अग्रणी हो सकती हैं, जिन्हें परंपरागत रूप से पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था।

कंपनी महिला कोच कैप्टंस को सक्षम बनाकर दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अवसर दे रही है। इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल्‍स से संबंधित विशेष प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और यात्री सेवा कौशल प्रदान किए जाते हैं। साथ ही, न्यूगो यह सुनिश्चित करता है कि उनका कार्यस्थल सम्मानजनक, आधुनिक सुविधाओं से युक्त और समान अवसरों वाला हो।