मुंबई। केएफसी इंडिया ने द ऑल न्यू चटपटा चना बर्गर लांच किया है, जो ब्रांड का पहला चना-आधारित प्रोटीन पैटी बर्गर है, जिसकी कीमत 69 रुपए है। इसमें प्रोटीन से भरपूर चना पैटी है, जो भारतीय जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ पकाई जाती है, और यह कुरकुरे प्याज़, मलाईदार चटनी और मेयोनेज़ के साथ एक पौष्टिक बीज वाले बन में परोसा जाता है।  

कंपनी के सीएमओ अपर्णा भाव ने कहाकि आज का ग्राहक सब कुछ चाहता है। ऐसा खाना जो लाजवाब स्वाद वाला हो, इंस्टा-योग्य हो और साथ ही हेल्दी भी हो। यही सब हमारा नया चटपटा चना बर्गर लेकर आया है। यह भारत का पहला चना बर्गर है। 
 

केएफसी के नए लॉन्च को लेकर उत्साहित अपर्णा भावल, सीएमओ,केएफसी इंडिया और पार्टनर कंट्रीज़ ने बताया कि, “हमारे हर काम के पीछे सबसे अहम ग्राहक होता है, और आज का ग्राहक सब कुछ चाहता है। ऐसा खाना जो लाजवाब स्वाद वाला हो, इंस्टा-योग्य हो और साथ ही हेल्दी भी हो। यही सब हमारा नया चटपटा चना बर्गर लेकर आया है। यह भारत का पहला चना बर्गर है, जो मिलेगा सिर्फ 69 रुपए में। एक ऐसा ऑफर जिसकी उम्मीद किसी ने केएफसी से नहीं की थी और न ही ऐसी कीमत की कल्पना की थी।

चटपटा चना बर्गर प्रोटीन पैटी से बना है, बेहद करारा है और यकीनन यह सबसे बड़े चिकन लवर्स को भी पसंद आएगा। हमें पता है कि केएफसीमें वेज’ सुनना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन चटपटा चना बर्गर का एक ही निवाला आपको तुरंत समझा देगा कि यह हमारे मेन्यू में क्यों शामिल है। हमें पूरा भरोसा है कि यह हमारे केएफसी फैंस को सरप्राइज और खुश करेगा, और साथ ही उन लोगों के दिलों को भी जीत लेगा जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे केएफसीमें एक स्वादिष्ट वेज बर्गर खाने आएंगे।”


शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही पसंद वाले लोग केएफसी में बिना चिंता किए फिंगर लिकिन’ गुड खाना खा सकते हैं। सभी शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन अलग-अलग तैयार किए जाते हैं। तेल, बर्तन से लेकर सामग्री तक सब कुछ अलग रखा जाता है। शाकाहारी सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारी हरे एप्रन पहनते हैं, जबकि मांसाहारी सेक्शन में काम करने वाले लाल एप्रन पहनते हैं।


ऑल न्यू प्रोटीन पैटी चटपटा चना बर्गर भारत के 1300 से अधिक केएफसी रेस्टोरेंट में डाइन-इन और टेकअवे के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, केएफसी ऐप, वेबसाइट  या मुख्य फ़ूड डिलीवरी ऐप्स द्वारा भी यह ऑर्डर किया जा सकता है।
केएफसी  फैन्स डाइन इन के लिए केएफसी ऐप से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इससे उन्हें लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा और उनके समय की बचत होगी और भारत का पहला चना बर्गर केवल 69 रुपये में मिलेगा।