एचपीसीएल ने आयोजित किया सतर्कता जागरुकता सप्ताह
भोपाल। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और एसआरके विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आरकेडीएफ ऑडिटोरियम में सतर्कता जागरुकता एवं एलपीजी सुरक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। एचपी गैस वितरक विनायक गैस किंग के संचालक एवं कार्यक्रम के संयोजक राकेश बामोरिया द्वारा बताया कि इस मौके पर मेडिकल एमबीबीएस एवं इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचपीसीएल के मुख्य विजिलेंस मैनेजर रंजन प्रसाद, विशेष अतिथि चीफ रीजनल मैनेजर नुकेश बाबू , सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर पुष्पेंद्र सोढ़ा, विनायक गैस किंग के संचालक राकेश बामोरिया, एसआरके यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो वीसी डॉ.आरपीएस चौहान, सीईओ डॉ.प्रियंका जायसवाल, रजिस्ट्रार डॉ.एसएस पवार द्वारा संबोधित किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं के मध्य सतर्कता- हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर निबंध -प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पुष्पेंद्र सोढ़ा ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा देश में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और क्विज विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उपस्थित छात्र- छात्राओं के मध्य क्विज का आयोजन किया गया, नुकेश बाबू द्वारा विभिन्न प्रकार के बीस प्रश्न पूंछे गए और सही जवाब देने बालों बीस विजेताओं को क्विज विजेता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
राकेश बामोरिया द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को गैस सुरक्षा शिविर पर विस्तृत जानकारी दी गई और आह्वान किया कि टूटी,फूटी, क्रेक,काटी हुई एवं एक्सपायर्ड डेट की सुरक्षा हौज को तुरंत बदलने का कार्य करें । ऐसी सुरक्षा हौज बड़े हादसे का कारण हो सकती गई। समय-समय पर पुराने चूल्हे को बदलते रहें । प्रतिभागियों के लिए ओपन सेशन भी रखा गया, जिसमें उनकी जिज्ञासा संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए गए और डॉ प्रियंका जायसवाल, डॉ.एसएस पवार, डॉ.आरपीएस चौहान, डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन से मौजूद छात्रों का मार्ग दर्शन किया। डॉ.उर्वशी द्वारा कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया गया।

