चंडीगढ़। रिलायंस, पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज़्यादा प्रभावित गांवों में तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है।

कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है। जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रु मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियाँ और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहाकि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है।  रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर दवाएं और टीके लगाने के लिए पशुधन शिविर स्थापित कर रहे हैं। लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।