ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट का सफल आयोजन
नई दिल्ली। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) ने ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर समिट 2025 का सफल आयोजन किया। ब्रिक्स सीसीआई हेल्थकेयर वर्टिकल के अध्यक्ष और ब्रिक्स सीसीआई के कार्यकारी निदेशक (रणनीति) प्राण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन ने आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ औषधियों की पारंपरिक प्रणालियों के मेल की दिशा में बढ़ रही वैश्विक गति को रेखांकित किया। ब्रिजिंग ट्रेडिशन एंड इन्नोवेशन थीम के साथ इस समिट ने आधुनिक विज्ञान के साथ आयुष को एकीकृत करने में एक कीर्तिमान स्थापित किया, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य सुविधा गठबंधनों और भावी प्रणालियों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ।
लोकसभा सांसद अनुराग शर्माऔर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री रामदास बी.अठावले ने अपने विचार रखे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने अपने अनुभव साझा किए। इस आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा संबोधित एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी चलाया गया। इस आयोजन में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, दक्षिण अफ्रीका उच्चायोग के उच्चायुक्त अनिल सुकलाल, भारत में रूसी महासंघ दूतावास के रोमन बाबुशकिन, भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त ललातियाना अकाउशे और ब्रिक्स वुमेन्स बिजनेस अलायंस दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय चेयरपर्सन लेबोगैंग जुलु जैसी प्रख्यात हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समिट में आयुष मंत्रालय के सलाहकार डाक्टर कौस्तुभ उपाध्याय, चीनी दूतावास की द्वितीय सचिव सुन बो, जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड के संस्थापक आचार्य मनीष, औरिक के संस्थापक दीपक अग्रवाल, फार्माडॉक्स एलएलसी के सीईओ दर्शित जोशी, रेडक्लिफ लैब्स के चीफ बिनजेस ऑफिसर अभय सिंघवी, पैथकाइंड डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड केलैब निदेशक- नेशनल रेफरेंस लैब,हेड-मॉलेक्यूलर बायोलॉजी एंड साइटोजेनेटिक्स डाक्टर सृजन दत्त, शेरिल लैबोरेटरीज के सीईओ डाक्टर कीर्ति सोनी, ट्रूसोल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकऋषि राज शर्मा, धनवंतरी फार्मा की सीटीओ आकांक्षा भार्गव, साइक्लॉजिस्ट के ग्लोबल एडवाइजर, आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर एवं शोधकर्ता डाक्टर नवदीप शर्मा और सेवेन सीज वेलनेस के संस्थापक एवं सीईओ डाक्टर अर्पित शर्माने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

