ऑप्टिवॅल्यू टेक का आईपीओ 2 सितंबर को खुलेगा
मुंबई। ऑप्टिवॅल्यू टेक कंसल्टिंग लिमिटेड (ऑप्टिवॅल्यू, कंपनी) तकनीकी समाधान और कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें क्लाउड समाधान, एंटरप्राइज एप्लिकेशन डेवलपमेंट सेवाएं, एप्लिकेशन और प्रोसेस इंटीग्रेशन सेवाएं और डेटा ऑटोमेशन सेवाएं शामिल हैं।
कंपनी 2 सितंबर मंगलवार को अपनी इनिशिअल पब्लिक ऑफरिंग खोलने जा रहीं है, जिसका उद्देश्य 51.82 करोड़ (उच्चतम मूल्य बैंड पर) जुटाना है और इसके शेयर एनएई इमर्जी प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इश्यू का आकार 10 प्रति शेयर के 61,69,600 इक्विटी शेयर्स का है, जिनकी मूल्य सीमा 80 -84 प्रति शेयर है।
आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग नए उत्पादों के विकास, बंगलौर में सहकार्यात्मक स्थान को लीज पर लेकर एक शाखा कार्यालय स्थापित करने, मौजूदा आईटी हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर का उन्नयन, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर भाग 1 सितंबर 2024 को खुलेगा और इश्यू 2 सितंबर 2025 को खुलेगा तथा 4 सितंबर 2024 को बंद होगा।

