निवा बूपा ने पेश किया रीएश्योर 3.0: अब बिना किसी सीमा के हेल्थ इंश्योरेंस में मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा,
गुरुग्राम। निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोडक्ट री-अश्योर 3.0 की लॉन्चिंग की घोषणा की है। यह एक क्रांतिकारी इनोवेशन है जो हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की अब तक की सोच और डिजाइन को पूरी तरह बदलने वाला है। अनलिमिटेड बेस सम इंश्योर्ड की शुरुआत के साथ, री-अश्योर 3.0 उस दौर का अंत कर देगा जहां हेल्थ इंश्योरेंस में इनोवेशन सिर्फ बढ़ते इलाज खर्चों से निपटने के लिए नो-क्लेम बोनस, फैमिली फ्लोटर प्लान, बेस सम इंश्योर्ड का रिस्टोरेशन/रीइंस्टेटमेंट, बची हुई सम इंश्योर्ड को आगे ले जाना और सप्लीमेंट्री टॉप-अप प्लान जैसे फीचर्स तक सीमित था। यह एक नए युग की शुरुआत भी करेगा, जहाँ हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि वेलनेस सुविधाओं के लिए भी पहचाने जाएंगे।
री-अश्योर 3.0 की मुख्य विशेषताएं
➢ अनलिमिटेड प्रोटेक्शन, अनलिमिटेड आत्मविश्वास
पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस में ग्राहक हमेशा इस चिंता में रहते हैं कि उनकी सम इंश्योर्ड पर्याप्त है या नहीं। री-अश्योर 3.0 इस चिंता को हमेशा के लिए खत्म कर देता है। इसके सभी वेरिएंट्स – क्लासिक, सेलेक्ट, एलीट और ब्लैक – में अनलिमिटेड बेस सम इंश्योर्ड दी जाती है। इससे ग्राहक इलाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, खर्चों पर नहीं। दूसरे प्रोडक्ट्स जहां क्लेम या बीमारियों पर सीमा लगा देते हैं, वहीं यह प्रोडक्ट हर क्लेम, हर बार और हर बीमारी के लिए अनलिमिटेड कवरेज देता है। इसके अलावा ग्राहक अपनी पसंद का रूम कैटेगरी चुन सकते हैं – जनरल रूम से लेकर किसी भी प्रकार का रूम – जिससे अस्पताल में रहते हुए गरिमा और आराम दोनों मिलते हैं।
➢ 145 प्री-एग्ज़िस्टिंग कंडीशन्स का डे 1 से कवरेज
री-अश्योर 3.0 145 प्री-एग्ज़िस्टिंग बीमारियों को पहले ही दिन से कवर करता है। यह अब तक का सबसे बड़ा कवरेज है जो तुरंत लागू होता है। ग्राहक इसे अतिरिक्त प्रीमियम देकर चुन सकते हैं और बिना वेटिंग पीरियड के तुरंत सुरक्षा पा सकते हैं। यह स्वास्थ्य बीमा में समावेश और पहुंच को नया आयाम देता है।
➢ वेलकंसल्ट + पूरी तरह से ओपीडी कवरेज
यह मानते हुए कि स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ अस्पताल में भर्ती तक सीमित नहीं हैं, री-अश्योर 3.0 वेलकंसल्ट + का विकल्प देता है। इसमें ओपीडी कवरेज मिलता है जो प्रीमियम के 5 गुना तक हो सकता है। इसमें डॉक्टर कंसल्टेशन, डायग्नॉस्टिक टेस्ट, मेडिसिन, डेंटल और मेंटल हेल्थ सेशन, जिम मेंबरशिप और बहुत कुछ शामिल है। इससे निवा बुपा ने भारत की हेल्थकेयर की एक बड़ी कमी को दूर किया है – रोजमर्रा के मेडिकल खर्चों को हेल्थ इंश्योरेंस में शामिल करना।
लॉन्च पर निवा बुपा के डायरेक्टर और सीओओ, डॉ. भबतोष मिश्रा ने कहा:
“निवा बुपा में हम हमेशा सीमाओं को चुनौती देने और ग्राहकों के लिए इनोवेशन लाने का प्रयास करते हैं। री-अश्योर 3.0 के साथ हम सम इंश्योर्ड पर अंतिम समाधान लेकर आए हैं – अनलिमिटेड कवरेज, बिना किसी सीमा के। साथ ही डे 1 से प्री-एग्ज़िस्टिंग बीमारियों का कवरेज और वेलकंसल्ट+ के जरिए ओपीडी सपोर्ट के साथ यह भारत का सबसे व्यापक हेल्थ कवर है। हमें विश्वास है कि यह सम इंश्योर्ड से जुड़ा अंतिम इनोवेशन है और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह निश्चिंत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
री-अश्योर 3.0 में बॉर्डरलेस बेनिफिट भी है जिसके तहत ग्राहक दुनिया में कहीं भी इलाज करा सकते हैं। इसका कवरेज सेलेक्ट वेरिएंट में 10 लाख रुपये तक, एलीट वेरिएंट में 50 लाख रुपये तक और ब्लैक वेरिएंट में 5 करोड़ रुपये तक है। इतने दमदार फायदे होने के बावजूद यह प्रोडक्ट किफायती है और ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू देता है। 35 साल के व्यक्ति के लिए प्रीमियम 10,508 रुपये से शुरू होकर चुने गए वेरिएंट के आधार पर 15,883 रुपये तक जाता है। री-अश्योर 3.0 के साथ निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस में नया मानक तय कर रहा है, ताकि ग्राहकों को फिर कभी अपनी सम इंश्योर्ड की पर्याप्तता की चिंता न करनी पड़े।

