भोपाल। फ्लिपकार्ट का तेजी से बढ़ता हाइपर-वैल्यू प्लेटफॉर्म शॉप्सी अपनी चौथी वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर शॉप्सी ने 'भारत को किंग/क्वीन साइज जिंदगी देने के अपने मिशन को और मजबूत किया है, ताकि ग्राहकों को कम खर्च में सबसे ज़्यादा फायदा मिल सके। अब तक 450 मिलियन से ज्यादा ऐप डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका शॉप्सी देश के चारों कोनों में 19,000+ पिन कोड तक डिलीवरी कर रहा है, जिसमें मेट्रो शहरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक पहुंच शामिल हैं।

 इस साल ही शॉप्सी से 1.15 करोड़ नए खरीदार जुड़े, जिनमें से कई ने पहली बार ऑनलाइन शॉपिंग की। जैसे-जैसे इसकी पहुंच और गहराई, टियर 4 कस्बों और दूरदराज के जिलों जैसे भागलपुर, मेदिनीपुर, डुंडा और राजनगर से मांग में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली। यह दर्शाता है कि लोग अब शॉप्सी की किफायती कीमतों, इस्तेमाल में आसानी और 300 रूपए से कम की खास रेंज पर भरोसा कर रहे हैं।