सिल्क इंडिया में फेस्टिव और वेडिंग सीज़न के लिए हैंडलूम साड़ियों का भव्य संग्रह भोपाल में देशभर के रेशम बुनकरों की कला का अनोखा संगम
भोपाल में देशभर के रेशम बुनकरों की कला का अनोखा संगम – 50,000 से अधिक वैराइटी उपलब्ध एग्जीबिशन, महाराणा प्रताप भवन चार इमली में 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जा रही है
भोपाल, 15 जुलाई, 2025 – अगर आप आगामी फेस्टिव सीज़न जैसे रक्षाबंधन और तीज के साथ-साथ आने वाले विवाह समारोहों के लिए पारंपरिक और खूबसूरत साड़ियों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो सिल्क इंडिया प्रदर्शनी आपके लिए एक शानदार और अनुपम अवसर है। हैंडलूम द्वारा निर्मित सिल्क साड़ियों की एक विशाल श्रृंखला को प्रदर्शित कर रही यह एग्जीबिशन, महाराणा प्रताप भवन, अक्षय हॉस्पिटल के पास, चार इमली, भोपाल में मंगलवार 15 जुलाई से शुरू हो गई है। आठ दिवसीय यह भव्य आयोजन 22 जुलाई, 2025 तक चलेगा, जहाँ देश के प्रसिद्ध बुनकर अपनी सदियों पुरानी हैंडलूम की विरासत को आधुनिक डिज़ाइनों के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। अपनी बेमिसाल खूबसूरती के साथ, ये सिल्क साड़ियाँ विवाह समारोहों और पारिवारिक उत्सवों पर पहनने के लिए उपयुक्त हैं।
प्रदर्शनी में साड़ी लवर्स के लिए साड़ियों की लगभग 50 हजार से अधिक वैरायटी प्रदर्शित की जा रही हैं, जो विविधता और कलात्मकता का एक अद्भुत संगम है। यहाँ सबसे खास बात यह है कि आप सीधे विभिन्न राज्यों के बुनकरों से हैंडलूम सिल्क साड़ियाँ खरीद सकते हैं, जिससे आपको विश्वसनीय उत्पाद और बुनकरों को सीधा लाभ मिलता है। 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया एग्जीबिशन में देश के विविध स्थानों की लोकप्रिय और मनमोहक साड़ियाँ एवं ड्रेस मटेरियल पेश किए गए हैं। इन साड़ियों में तरह-तरह के डिज़ाइन्स, पैर्टन्स और कलर कॉम्बिनेशन का एक व्यापक खजाना उपलब्ध है, जो हर खास अवसरों और समारोहों के अनुरूप है।
उड़ीसा आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स की ओर से आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में देश के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का एक चुनिंदा संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यहाँ प्रस्तुत हर साड़ी और ड्रेस मटेरियल अपने आप में अद्वितीय और मनमोहक है, जो भारतीय हस्तकला की बारीकियों और भव्यता को दर्शाता है। इस विशिष्ट संग्रह में उत्तर प्रदेश से बनारसी सिल्क साड़ियाँ, तमिलनाडु से कोयम्बटूर सिल्क और कांजीवरम सिल्क, कर्नाटक से बेंगलुरु सिल्क, क्रेप और जॉर्जेट साड़ियाँ शामिल हैं। वहीं, कोलकाता की प्रसिद्ध बालुचरी, आंध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरी ड्रेस मटेरियल, उपाडा, गढ़वाल और धर्मावरम प्योर सिल्क साड़ियाँ भी उपलब्ध हैं। बिहार से टसर और भागलपुरी सिल्क ड्रेस मटेरियल, पश्चिम बंगाल से कांथा वर्क साड़ियाँ, शांति निकेतन कांथा साड़ी, नीमजरी साड़ी, प्रिंटेड साड़ी, और ढाकई जामदानी भी यहाँ विशेष रूप से प्रदर्शित की गई हैं।
राजस्थान की ब्लॉक हैंडप्रिंट, जयपुरी कुर्ती, ब्लॉक प्रिंट, सांगानेरी प्रिंट और कोटा डोरिया खादी सिल्क के साथ-साथ ओड़िशा की संबलपुरी कॉटन साड़ियाँ व कॉटन ड्रेस मटेरियल भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घीचा सिल्क साड़ी, मलबरी रॉ सिल्क, ब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बांधनी, पटोला, कच्छ एम्ब्रॉयडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती, जम्मू व कश्मीर से तबी सिल्क साड़ी, पश्मीना शॉल और चिनान सिल्क साड़ी भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश से बनारसी तनछुई, जामदानी, जामावार, ब्रोकेट ड्रेस मटेरियल, और लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी भी देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साड़ियाँ भी खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। साड़ियों के अलावा, प्रदर्शनी में सूट, कुर्ती, ब्लाउज, लहंगा और दुपट्टों की भी एक विशाल श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है, जो समग्र एथनिक वियर की जरूरतों को पूरा करती है।
खासकर फेस्टिव सीज़न को देखते हुए, महिलाएँ यहाँ हैंडलूम सिल्क साड़ियों की विशेष रूप से खरीदारी कर रही हैं। यह प्रदर्शनी सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है, और सभी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे खरीदारी आसान हो जाती है। देश के श्रेष्ठ बुनकर सिल्क इंडिया में सिल्क एवं कॉटन साड़ियों, सूट्स, ब्लॉक प्रिंट, जॉर्जेट साड़ियों, डिजाइनर साड़ियों और बनारसी सिल्क साड़ियों के व्यापक संग्रह के साथ उपस्थित हैं। शहर के मुख्य क्षेत्र महाराणा प्रताप भवन, अक्षय हॉस्पिटल के पास, चार इमली, भोपाल में आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया साड़ी एग्जीबिशन में आने वाले आगंतुकों के लिए आयोजन स्थल पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे सुकून से खरीदारी का आनंद ले सकें।

