रोटरी क्लब ऑफ लेक्स, भोपाल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

भोपाल : रोटरी क्लब ऑफ लेक्स, भोपाल के 2025-26 सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 11 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन पुनीत नागपाल ने अध्यक्ष पद तथा श्री विकास चतुर्वेदी ने सचिव पद की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक शर्मा (पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ समाजसेवी) रहे, जिन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में रोटरी क्लब की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

इस गरिमामयी अवसर पर क्लब के सभी बोर्ड मेंबर्स, पूर्व अध्यक्षगण, एवं रोटरी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ भोपाल शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता एवं शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने सशक्त विचारों और उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की।

नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत नागपाल ने रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई। सचिव श्री विकास चतुर्वेदी ने कहा कि क्लब समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व युवा नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्य करेगा।

रोटरी इंटरनेशनल का मूल मंत्र “Service Above Self” — ‘स्वयं से पहले सेवा’ — को आत्मसात करते हुए क्लब निरंतर जनहित में कार्य करता आ रहा है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।