थॉमस कुक ने इनोवेशन और सामरिक टाई-अप्स की मदद से उच्च क्षमता वाले सीनियर ट्रैवल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत की
मुंबई। भारत में युवा आबादी के बारे में काफी कहा जा चुका है। लेकिन इसके साथ ही देश में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग साल 2025 तक 347 मिलियन तक पहुँच जाएंगे, जो कुल आबादी के 21 प्रतिशत के बराबर होंगे (पीडब्लूसी-ए.एस.एल.आई सीनियर केयर रिपोर्ट 2024 और यू.एन.एफ.पी.ए 2023)।
इस वर्ग के बीच यात्रा की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए थॉमस कुक ने जेन एस लाईफ के साथ साझेदारी की है। यह 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक अग्रणी जीवनशैली और सामुदायिक प्लेटफॉर्म है। इस सहयोग के अंतर्गत, ये दोनों ब्रांड बुधवार, 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ज़ूम पर शैक्षणिक वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं।
जेन एस लाईफ की संस्थापिका, मिस मीनाक्षी मेनन ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा बहुत व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण विषय है। लेकिन लॉजिस्टिक्स की कमी की वजह से वो अक्सर अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं।
थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड, होलिडेज़, एम.आई.सी.ई, वीज़ा, श्री राजीव काले ने कहा, ‘‘भारत में बढ़ती जीवन प्रत्याशा, डिजिटल समावेशन, और ज्यादा आय के साथ सिल्वर इकॉनॉमी बहुत तेजी से विकास कर रही है

