एवीएस न्यूज .उमरिया/ भोपाल
थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम सिगुड़ी से संबंधित अपहृता की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर अपहृता की दस्तयाबी (बरामदगी) या संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी, उसे 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक उमरिया का होगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि कार्रवाई की जा सके।