गुरुग्राम। भरोसेमंद ब्रांड्स में शुमार केनस्टार ने गुरुग्राम, हरियाणा में देश के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एनर्जी-एफिशियंट एयर कूलर की नई रेंज लांच की। इस नई रेंज में 5 साल की वारंटी के साथ बेहतरीन आराम और मानसिक संतुष्टि का भरोसा दिया गया है।

यह आधुनिक उत्पाद केनस्टार के द पावर ऑफ 5 अभियान को मजबूती देता है, जो ब्रांड की स्थिरता, ऊर्जा दक्षता और बेहतरीन कूलिंग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ग्राहकों का विश्वास बढ़ाता है।

 केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने कहाकि नई बीईई 5-स्टार रेटेड केनस्टार कूलर रेंज हमारी स्थिरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह भारत सरकार के पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाती है।