एवीएस न्यूज.भोपाल 
रीवा जिले के बरौला टोला से 4000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले भारत भूषण तिवारी भोपाल पहुंचे। भोपाल आगमन पर शीला एड मेकर्स के संचालक अजय अग्रवाल ने उन्हें पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

तिवारी ने बताया कि उनकी इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जन-जागरण करना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए समाज में चेतना फैलाना है।

यह यात्रा मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजर रही है और अंत में रीवा पहुंचकर इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।