नई दिल्ली। भारत के अपने एंड्रॉयड ऐप मार्केटप्लेस, इंडस ऐपस्टोर ने एक शानदार उपलब्धि की घोषणा की है। इसने 10 करोड़ से अधिक डिवाइस पर अपनी जगह बना ली है। इसकी सफलता का एक बड़ा कारण इसकी स्थानीय भाषा में होना है, जो यूजर्स को अंग्रेज़ी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में भी ऐप्स खोजने की सुविधा देती है।

इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके 40 फीसदी यूजर्स, ऐपस्टोर को किसी ना किसी क्षेत्रीय भाषा में उपयोग करते हैं, जिनमें हिंदी, मराठी, तमिल और गुजराती सबसे पॉपुलर हैं।