सैनडिस्क का डब्ल्यूडी ब्लू एसएन5100 एनवीएमई एसएसडी लॉन्च
नई दिल्ली। सैनडिस्क ने भारत में डब्ल्यूडी ब्लू एसएन5100 एनवीएमई एसएसडी पेश की है। क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाई गई यह एसएसडी परफॉर्मेंस के मामले में नए मानक स्थापित करती है। इसे एआई वर्कफ्लो में तेजी लाने, भारी प्रोडक्टिविटी टास्क संभालने और 4के एवं 8के वीडियो एडिटिंग को स्ट्रीमलाईन करने के लिए बनाया गया है। यह पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
इसमें सैनडिस्क बीआईसीएस8 क्यूएलसी 3डी सीबीए एनएएनडी के साथ सैनडिस्क एनकैश 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। डब्ल्यूडी ब्लू एसएन5100 एनवीएमई एसएसडी 7,100 एमबी/एस (1टीबी-2 टीबी मॉडल) तक की रीड स्पीड प्रदान करती है। यह 500जीबी से 4 टीबी तक की स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध है। यह एसएसडी लार्ज-फाईल ट्रांसफर ज्यादा तेजी से करती है, हैवी एप्लीकेशंस के लिए बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करती है, और आज के गहन डेटा आधारित वर्कलोड के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।
डब्ल्यूडी ब्लू एसएन5100 एनवीएमई के मुख्य फीचर्स हैंः 7,100 एमबी/एस (1टीबी-2 टीबी मॉडल) तक की रीड स्पीड के साथ पीसीआईई जेन4.0 परफॉर्मेंस, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30ः तक ज्यादा तेज गति प्रदान करती है। सैनडिस्क एनकैश 4.0 टेक्नोलॉजी के साथ लार्ज फाइल्स या प्रोजेक्ट फोल्डर्स को बहुत तेजी से कॉपी करती है। उच्च घनत्व और क्षमता के लिए सैनडिस्क बीआईसीएस8 क्यूएलसी 3डी सीबीए एनएएनडी टेक्नोलॉजी।

