भोपाल। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर दो राष्ट्रीय अभियानों  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान और विकसित कृषि संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है।

इन संयुक्त पहलों का उद्देश्य प्रमुख राज्यों  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक  के किसानों को खरीफ मौसम के दौरान सशक्त और सहयोग प्रदान करना है। इसके ज़रिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का लक्ष्य किसानों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना और देशभर में टिकाऊ कृषि विकास को प्रोत्साहित करना है।


“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान, जो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, का उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े हर किसान तक सीधे पहुंचना है। इस पहल के तहत किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी सीधे उनके घर पर सौंपी जाएगी, ताकि प्रक्रिया सरल और सुलभ बने। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस फसल बीमा पाठशालाओं, महिला केंद्रित कार्यशालाओं जैसे व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा, जो किसानों को फसल बीमा योजनाओं के लाभों और कवरेज विवरणों के बारे में शिक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को दावे से संबंधित प्रक्रियाएं, आवश्यक दस्तावेज और समय सीमा के बारे में मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे किसी कठिन परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ दावा कर सकें और अधिकतम सहायता प्राप्त कर सकें।
  नवीन चंद्र झा, प्रबंध निदेशक और सीईओ, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कहाकि पिछले नौ वर्षों से एसबीआई जनरल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का साझेदार होने का गौरव प्राप्त है। हमारा वचन केवल बीमा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर कदम पर किसानों को सुरक्षा और भरोसा प्रदान करना है। किसानों को जागरूकता, पहुँच और आत्मनिर्भरता से सशक्त बनाकर, हम उन्हें अनिश्चितताओं से आत्मविश्वासपूर्वक निपटने में मदद करते हैं।