भोपाल। एक्शन टेसा ने लगातार दूसरे वर्ष  राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने फर्नीचर उद्योग में काम करने वाले कारीगरों को सम्मानित किया ताकि इन कारीगरों को अलग पहचान मिल सके। पिछले साल हुए आयोजन की शानदार सफलता के बाद, इस साल राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस के अवसर पर कंपनी ने देशभर में 50 से ज्यादा स्थानों पर 'मेगा मीट' का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कारीगरों ने फर्नीचर बनाने की कला को एक दूसरे से साझा किया और राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस का जश्न मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्म अभिनेता अजय देवगन के प्रेरणादायक शब्द थे जिसमें उन्होंने कारीगरों के कार्य को सलाम किया और उनकी अदृश्य भूमिका की सराहना की। जिससे कारीगरों का उत्साहवर्धन भी हुआ। 

गौरतलब है कि  पिछले वर्ष की सफलता के आधार पर एमएसएमई के सहयोग से विकसित तीन महीने के कौशल विकास कार्यक्रम, वुड पैनल प्रोसेसिंग टेक्निक्स ने सभी 30 छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट दिलाया है। प्रत्येक छात्र को पाठ्यक्रम पूरा करने के तुरंत बाद नौकरी की पेशकश की गई, जो उच्च-गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण और कार्यक्रम की उद्योग में मज़बूत प्रासंगिकता का प्रमाण है।