एवीएस न्यूज. गुरुग्राम 
सैमसंग ने भारत में अपने नए गैलेक्सीम A27 5G स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन अब सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर रिटेल आउटलेट्स, Samsung.com और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

गैलेक्सी  A27 5G तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है: लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक। यह तीन मेमोरी वेरिएंट्स 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट जैसी आसान फाइनेंसिंग योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।


गैलेक्सी  A27 5G में 6.7 इंच का 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्लाआ विक्ट्स+ का प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्टफोन में 4nm स्नैडपड्रैगन 6 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5X RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव तेज और स्मूद रहता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी मौजूद हैं। कैमरा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऑब्जेेक्टर इरेज़र, एडिट सजेशन्स् और माय फिल्टीर जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, 12MP फ्रंट कैमरा हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग और शानदार सेल्फी के लिए उपयुक्त है।
गैलेक्सी  A27 5G में सर्किल टू सर्च विद गूगल, 22 भाषाओं में रियल-टाइम वॉयस ट्रांसक्रिप्शपन, गूगल जेमिनी और परप्लेएक्सिटी का इंटीग्रेशन भी मिलता है। बिक्सीबी की मदद से यूजर्स सामान्य भाषा में फोन की सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं लाइव ट्रांसक्रिप्शून फीचर अंग्रेज़ी, हिंदी और गुजराती में कॉल ट्रांसक्रिप्शन को सपोर्ट करता है।
गैलेक्सीर A27 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी इस डिवाइस के लिए 6 वर्षों तक एंड्रायड ओएस और सुरक्षा अपडेट देने का वादा कर रही है। सुरक्षा के लिए इसमें सैमसंग नॉक्सा उपलब्ध है। इसके साथ ही सैमसंग वॉलेट के जरिए टैप एंड पे, यूपीआई भुगतान और डिजिटल आईडीज (पहचान पत्रों) को सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।