यह कैम्पेन फैशन के लिए अगले 200 मिलियन भारतीयों को ऑनलाईन लाने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
 

 एवीएस न्यूज. नई दिल्ली  
भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने अपनी लेटेस्ट फैशन सेल ‘जीआरडब्लूएम जीआरडब्लूएम’ पेश की है, जो भारत के डिजिटल-फर्स्ट ग्राहकों को शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी। दिलचस्प भारतीय ट्रेंड ‘‘गरम गरम’’ के साथ जेन ज़ी के विश्वप्रसिद्ध ट्रेंड ‘‘जीआरडब्लूएम’’ (गेट रेडी विद मी) से प्रेरित यह कैम्पेन फ्लिपकार्ट फैशन की फ्लैगशिप एंड-ऑफ-सीज़न सेल को एक नई, ट्रेंड-फर्स्ट पहचान दे रहा है। यह कैम्पेन पांरपरिक क्लीयरेंस सेल से अलग है। इसमें जो नया है, जो ट्रेंड कर रहा है और जो सांस्कृतिक रूप से जुड़ा है, वह पेश किया जा रहा है। यह सेल फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस सेलर्स और होमग्रोन डी2सी ब्रांड्स के बढ़ते हुए परिवेश के माध्यम से फैशन के लिए अगले 200 मिलियन भारतीयों को ऑनलाईन लाने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।
जीआरडब्लूएम जीआरडब्लूएम सेल में प्रमुख फैशन ब्रांड, उभरते हुए डी2सी लेबल, मार्केटप्लेस सेलर और बढ़ता क्रिएटर ईकोसिस्टम हिस्सा ले रहा है। इसमें 50 से अधिक इंटरनेशनल और होमग्रोन ब्रांड्स के 10 लाख से अधिक ट्रेंडी प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। शॉपिंग का उत्साह बढ़ाने के लिए शॉपर्स को रिवार्ड, स्क्रैच कार्ड, सुपरकॉईन के ऑफर आदि दिए जाएंगे। इस सेल में भारत के ग्राहकों को सभी लोकप्रिय रेंज और बजट में अनेकों स्टाईल उपलब्ध होंगे। देश के ग्राहकों को बैगी जीन्स से लेकर कोरियन ट्राऊज़र्स, फ्लोरल ड्रेस से लेकर पैलेज़्ज़ो सेट और सर्वोच्च इंटरनेशनल एवं डी2सी ब्रांड्स एक ही जगह मिलेंगे। 

•    कैम्पेन को एक हाई-एनर्जी टीवीसी द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जो जीआरडब्लूएम जीआरडब्लूएम की आकर्षक जिंगल पर बना है। इसमें फैशन की नजर से रोजमर्रा के प्रोफेशनल्स को दिखाया गया है। इस फिल्म में फायरफाईटर्स से लेकर स्ट्रीट स्टाईल के आकर्षक लुक और आरामदायक इटैलियन समर फैशन में लॉयर्स तक सभी को मशहूर ट्रेंड्स और अप्रत्याशित सैटिंग में दिखाकर फैशन के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति करने की एक दिलचस्प कहानी बनाई गई है।
•    शॉपर्स को लेविस, टाईटन, रेड टेप, नाईकी, प्यूमा, एसिक्स, सफारी, रेयर रैबिट, द बियर हाउस जैसे सर्वोच्च ब्रांड्स पर 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही वो बैंक ऑफर एवं सुपरकॉईन की मदद से अतिरिक्त बचत भी कर सकेंगे।
इस कैम्पेन के बारे में कपिल थीरानी, वाईस प्रेसिडेंट, फ्लिपकार्ट फैशन ने कहा, ‘‘आज फैशन डिस्कवरी खासकर जेन ज़ी ग्राहकों के बीच क्रिएटर्स, कम्युनिटीज़ और डिजिटल संस्कृति से प्रभावित होती जा रही है। जीआरडब्लूएम जीआरडब्लूएम के साथ हम पारंपरिक एंड-ऑफ-सीज़न सेल को नए रूप में पेश कर रहे हैं ताकि युवा भारत आज के फैशन को खोजकर उससे जुड़ सके। इसमें ज्यादा नया, ट्रेंड-फर्स्ट और सांस्कृतिक जुड़ाव रखने वाला शॉपिंग अनुभव प्राप्त होगा। इस सेल में व्यक्तिगत सुझावों से लेकर सुंदर कलेक्शन तथा मशहूर एवं किफायती ब्रांड भारत के ग्राहकों के लिए लेटेस्ट स्टाईल लेकर आए हैं। फैशन को अगली पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुँचाते हुए हम फैशन की उपलब्धता बढ़ाने तथा उसे सभी के लिए उपयोगी और समावेशी बनाने की ओर एक और कदम बढ़ा रहे हैं।’’
इस साल की सेल में क्रिएटर ईकोसिस्टम का काफी योगदान देखने को मिलेगा। 1000 से अधिक क्रिएटर मेटा और यूट्यूब पर दो हफ्ते तक फैशन पर आधारित कंटेंट पेश करेंगे। साथ ही कैम्पेन के माध्यम से वो कमीशन भी प्राप्त कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट ने दो नई टीवीसी फिल्में भी पेश की हैं, जिनमें नॉन-स्टॉप स्क्रॉलिंग करते रहने की इच्छा प्रदर्शित की गई है क्योंकि जीआरडब्लूएम जीआरडब्लूएम सेल में बड़े ब्रांड्स और बड़ी डील्स पाने का उत्साह बहुत अधिक बढ़ चुका है।