28 लाख रुपए की  लागत से बनाई जा रही सड़क
एवीएस न्यूज

मंडीदीप/भोपाल। नगर पालिका ने वार्ड 4 के भोई मोहल्ला में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सीसी रोड तथा पेवर ब्लॉक से सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य कायाकल्प योजना के अंतर्गत हो रहा है। अमित जैन के घर के पास से बनने वाली सी.सी. सड़क पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं दूसरी सड़क, जो पेवर ब्लॉक से निर्मित होगी, पर करीब 8 लाख रुपये का खर्च होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, गेंदालाल पाल, मुरलीधर धर्मावानी, अमित तिवारी, पार्षद शुभम राजपूत सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।