एवीएस न्यूज.ग्वालियर


टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज BSF पॉलिटेक्निक CSMT, टेकनपुर, ग्वालियर में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (T-TEP) की शुरुआत की घोषणा की। यह पहल TKM के CSR प्रोग्राम वित्तीय वर्ष 2025–26 का हिस्सा है, जिसमें स्किल डेवलपमेंट को युवाओं को सशक्त बनाने और भारत की ऑटोमोटिव टैलेंट पाइपलाइन को मजबूत करने के लिए मुख्य फोकस क्षेत्र के रूप में चुना गया है।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक – बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) अकादमी, श्री राजेश कुमार, इंस्पेक्टर जनरल एवं संयुक्त निदेशक – BSF अकादमी, श्री डॉ. सी. पी. मीना, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल एवं प्रिंसिपल – CSMT, RIT BSF पॉलिटेक्निक, श्री अभिजीत अत्रे, डीलर प्रिंसिपल – अनंत टोयोटा तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।


नवीन उद्घाटित T-TEP सेंटर दो प्रमुख ट्रेड्स – मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग – में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 279 छात्रों की है। यह कार्यक्रम अकादमिक शिक्षा और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को प्रासंगिक तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव मिल सके।


CSR-नेतृत्व वाली इस पहल के तहत टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) व्यापक प्रशिक्षण सहयोग प्रदान करेगा। इसमें विशेष सर्विस, बॉडी एंड माइंड मॉड्यूल शामिल होंगे, जो अनुशासन और कार्यस्थल की तैयारी पर केंद्रित हैं। छात्रों को संरचित और इंडस्ट्री-अलाइन मैटेरियल्स तक पहुंच दी जाएगी।

यह एक वर्षीय कार्यक्रम विशेष रूप से अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्रों के लिए बनाया गया है। इसमें क्लासरूम इंस्ट्रक्शन के साथ-साथ अधिकृत टोयोटा डीलरशिप्स पर ऑन-जॉब ट्रेनिंग (OJT) भी शामिल है। कार्यक्रम इंडस्ट्री-अलाइन करिकुलम प्रदान करता है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।